भोपाल से रायपुर आने वाली इंडिगो की फ्लाइट की लैडिंग गियर में खराबी, बाल-बाल बची यात्रियों की जान

रायपुर , माना एयरपोर्ट में गुरूवार को उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब भोपाल से रायपुर आने वाली इंडिगो की फ्लाइट में तेज हवाओं के दबाव की वजह से लैडिंग गियर में तकनीकी खराबी आ गई थी। इससे यात्रियों को विमान के भीतर जोर का झटका लगा और यात्रियों की जान सांसत में आ गई। एटीआर-72 फ्लाइट संख्या 6ई-7568 जो कि माना एयरपोर्ट पर शाम 6.55 बजे पहुंचती है। इस फ्लाइट की लैडिंग शाम 7.30 बजे हो पाई।

यात्रियों के मुताबिक रन-वे से 50 फीट ऊपर जब फ्लाइट की लैडिंग होनी वाली थी कि अचानक फ्लाइट हवा में हिचकोले खाने लगा। पायलट ने पूरी कोशिश की, लेकिन फिर भी सुरक्षित लैडिंग नहीं हो सकी, जिसके बाद फ्लाइट को पुन: आसमान की तरफ ले जाया गया। इसके बाद लगभग 30 मिनट तक मौसम साफ होने तक फ्लाइट को माना एयरपोर्ट के चक्कर लगाया गया।

एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक खराब मौसम की वजह से यह स्थिति निर्मित हुई। यात्रियों ने बताया कि उनका यह अनुभव काफी खतरनाक था। कुछ यात्रियों ने ट्वीटर के माध्यम से डीजीसीए और केंद्र सरकार को अपने अनुभव साझा किए हैं साथ ही यह भी लिखा है कि एटीआर-72 फ्लाइट में आवश्यक तकनीकी सुधार किए जाए, ताकि तेज हवाओं के बाद भी सुरक्षित लैडिंग और टेकआफ हो सके। इंडिगो प्रबंधन को जब घटना की जानकारी दी गई तो स्थानीय अधिकारियों ने इस किसी भी प्रकार का बयान देने से मना कर दिया।

ऐसा लगा हवा में ही क्रैश हो जाएगी फ्लाइट

एक यात्री ने बताया कि लैडिंग के ठीक पहले स्थिति ऐसी थी कि फ्लाइट बस क्रैश होने वाली है। फ्लाइट के भीतर यात्रियों में डर इतना था कि वे कुछ बोल भी नहीं पा रहे थे। खराब लैडिंग की स्थिति का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एयर होस्टेज भी काफी घबराई हुई थी। आम तौर पर एयर होस्टेज यात्रियों को घटना की गंभीरता से अहसास नहीं कराती, लेकिन इंडिगो की फ्लाइट में स्थिति कुछ अलग थी।

  • Related Posts

    SC; ‘मुआवजे में देरी पर एम्प्लॉयर को जेब से भरना होगा पैसा’ सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

    नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया है कि कर्मचारी प्रतिकर अधिनियम के तहत पेनल्टी की रकम एम्प्लॉयर को खुद चुकानी पड़ेगी, भले ही मुआवजा इंश्योरेंस से कवर हो। कोर्ट…

    FRAUD; 8 अफसर-कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश

    127 किसानों के नाम पर जाति सेवा सहकारी समिति केरजू में 1.92 करोड़ से अधिक की फर्जी ऋण आहरण मामला उजागर अम्बिकापुर, सरगुजा के आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित…

    You Missed

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    DM;तहसील दफ्तर में वकीलों के हंगामे के बाद कलेक्टर की हिदायत-अविवादित बंटवारे में न हो देरी

    DM;तहसील दफ्तर में वकीलों के हंगामे के बाद कलेक्टर  की हिदायत-अविवादित बंटवारे में न हो देरी

    SC; ‘मुआवजे में देरी पर एम्प्लॉयर को जेब से भरना होगा पैसा’ सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

    SC; ‘मुआवजे में देरी पर एम्प्लॉयर को जेब से भरना होगा पैसा’ सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

    WAR; खाड़ी में फंसे भारतीयों को निकालने की तैयारी में जुटी सरकार,10 स्पेशल Flight चलाएगी IndiGo

    WAR; खाड़ी में फंसे भारतीयों को निकालने की तैयारी में जुटी सरकार,10 स्पेशल Flight चलाएगी IndiGo

    IRAN WAR;सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर ईरान का ड्रोन अटैक,अमेरिका में युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन

    IRAN WAR;सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर ईरान का ड्रोन अटैक,अमेरिका में युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन

    BJP;राज्यसभा प्रत्याशी के पैनल में गौरीशंकर अग्रवाल भी शामिल,अग्रवाल समाज ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

    BJP;राज्यसभा प्रत्याशी के पैनल में गौरीशंकर अग्रवाल भी शामिल,अग्रवाल समाज ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात