मंत्री अमरजीत भगत के बंगले के कर्मचारी ने की ठगी;मंडी निरीक्षक की नौकरी दिलाने का झांसा

रायपुर, कुछ युवक खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के विभाग में सेटिंग करवाने का दावा कर रहे थे। इन्होंने नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की वसूली कर रखी थी। इस मामले में 2 फरार बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने नौकरी लगाने का झांसा देकर लाखों रूपये ठगी करने वाले 2 फरार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। ये केस मण्डी निरीक्षक के पद पर नौकरी लगाने से जुड़ा है। बदमाश मंत्री अमरजीत भगत के साथ काम करने अपनी पहचान बड़े अधिकारियों से होना बताकर ठगी कर रहे थे। इस मामले में इन्होंने 8 लाख 15 हजार रुपए ठगे थे।

मामले में पहले अशोक सोनी और राजकुमार पटेल पहले गिरफ्तार हो चुके हैं। अब आरोपी अंशुल कुमार सोनी और इसके साथी हलधर वर्मा को पकड़ा गया है। सुधीर कौमार्य नाम के युवक ने रायपुर के कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। आरोपी अंशुल कुमार सोनी से इसकी मुलाकात हुई। इसने कहा मैं वर्तमान में खाद्य मंत्री के यहां काम करता हूं, मेरा भाई अशोक सोनी मंत्रालय में है, वहीं से ही आप लोगों का चयन सूची बनता है। हम सिलेक्शन करवा देंगे।

इन्होंने 17 लाख की डिमांड की। जैसे तैसे बेरोजगार ने 8 लाख 15 हजार का जुगाड़ा करके ठगों को दिए। कई महीनों तक नौकरी नहीं लगी और रुपए भी वापस नहीं किए तो मामला थाने पहुंचा था। मामले में अरेस्ट अंशुल बिलाईगढ़ और हलधर बलौदाबाजार जिले का रहने वाला है।

  • Related Posts

    CRIME;टेकारी के श्मशानघाट में लड़की व  8-10 युवकों के साथ स्थानीय असामाजिक तत्व , आक्रोश

    रायपुर, मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम टेकारी में मुट्ठी भर असामाजिक तत्वों ने ग्राम का माहौल खराब कर रखा है । इनके खिलाफ समय –  समय पर किया जाने…

    CRIME;आरोपियों को पकड़ने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने घेरा, बदसलूकी का आरोप

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा इलाके के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर क्षेत्र स्थित मदननगर गांव में आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस के साथ बदसलूकी और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा