मंत्री पुत्र की दबंगई, दुर्घटना के बाद बाइक सवार को पीटा, दंपती से भी मारपीट, थाने पहुंचे मंत्री नरेंद्र पटेल, चार पुलिसकर्मी निलंबित

भोपाल, शाहपुरा थाना इलाके की त्रिलंगा काॅलोनी में शनिवार रात करीब नौ बजे राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल के बेटे ने अपने साथियों के साथ मिलकर दोपहिया वाहन सवार युवक के साथ जमकर मारपीट कर दी। जान बचाने के लिए युवक एक रेस्टोरेंट में घुसा तो युवकों ने वहां पहुंचकर युवक के बचाव में आगे आई रेस्टोरेंट संचालक और उसके पति को भी बेरहमी से पीट दिया।घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना का पता चलते ही पुलिस ने मंत्री पुत्र और उसके साथियों को हिरासत में ले लिया। इस बात का पता चलते ही मंत्री पटेल शाहपुरा थाने जा पहुंचे और पुलिस पर उनके बेटे के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया। हाईप्रोफाइल मामला होने से पुलिस के आला अधिकारी भी थाने पहुंच गए थे। करीब डेढ़ घंटे तक मंत्री थाने में जमे रहे। रात करीब 11 बजे वह बेटे अभिज्ञान को साथ लेकर थाने से चले गए। दूसरी ओर इस मामले में चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक एक न्यूज चैनल के पत्रकार विवेकसिंह शनिवार रात त्रिलंगा कालोनी स्थित माखनलाल विश्वविद्यालय के पुराने भवन के सामने से बाइक से गुजर रहे थे। इस दौरान कार सवार कुछ लोगों ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। विवेक ने कार चालक से ठीक से गाड़ी चलाने की बात कही। इस पर कार सवार युवकों ने विवेक के साथ मारपीट करना शुरू कर दी। जान बचाने के लिए विवेक पास के एक रेस्टोरेंट में घुस गया।

युवक वहां भी पहुंच गए रेस्टोरेंट संचालक अलीसा और उसके पति सोनू मार्टिन ने विवेक को बचाने की कोशिश की, तो युवकों ने मार्टिन दंपती के साथ भी मारपीट कर दी।घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस युवकों को थाने ले आई। उसके बाद मंत्री के थाने पहुंचते ही हंगामा शुरू हो गया। इस मामले में पुलिस के आला अधिकारी देर रात तक चुप्पी साधे रहे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME; दिवंगत आरक्षक के परिवार से 19 लाख की वसूली का आरोप, थाना प्रभारी गिरफ्तार, अधिवक्ता फरार

    *एक करोड़ के बीमा दावे में कथित हेराफेरी का मामला* धमकी देकर आधी राशि मांगने का आरोप* नारायणपुर, भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग के खिलाफ राज्य सरकार की जीरो टॉलरेंस…

    SUICIDE; सूदखोरी के दो आरोपी हिरासत में, आर्थिक तंगी ने ले ली परिवार के 5 लोगों की जान, सूदखोरों के आतंक के साए में था परिवार

    रायपुर, राजधानी रायपुर के टिकरापारा में पांच लोगों की सामूहिक खुदकुशी और हत्याकांड मामले में अब पुलिस की तफ्तीश सूदखोरों के आतंक की तरफ मुड़ गई है। सूत्रों के मुताबिक,…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’