मध्‍य प्रदेश के बालाघाट में ट्रेनर एयरक्राफ्ट क्रैश, महिला प्रशिक्षु पायलट के साथ इंस्ट्रक्टर की मौत

भोपाल, मध्यप्रदेश के बालाघाट जिला मुख्यालय से करीब 45 किमी दूर किरनापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम भक्कूटोला-कोसमारा के घने जंगल में शनिवार दोपहर करीब 3.30 बजे एक ट्रेनर एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। इस हादसे में एक पायलट और एक महिला प्रशिक्षु पायलट की मौत हो गई। बिरसी एयरपोर्ट में पदस्थ सुरक्षा जांच समन्वयक कमलेश मेश्राम ने बताया कि मृतकों में महिला प्रशिक्षु पायलट रुपशंका और इंस्ट्रक्टर मोहित शामिल हैं। एयरक्राफ्ट के क्रैश होने का कारणों का पता नहीं लग सका है।

दिल्ली की विशेष की जांच और ब्लैक बाक्स खंगालने के बाद हादसे का कारण पता चलेगा। हालांकि, एयरक्राफ्ट के क्रैश होने के पीछे तकनीकी खामियां हो सकती हैं। भक्कूटोला की पहाड़ी के नीचे चट्टानों के पास एयरक्राफ्ट क्षतिग्रस्त हालत में दिखाई दिया। पुलिस ने दोनों शव बरामद कर लिए हैं।

पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने बताया कि एयरक्राफ्ट क्रैश होने की सूचना पर मौके पर पुलिस टीम को रवाना किया गया। यह प्लेन महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के बिरसी एयरपोर्ट का ट्रेनी विमान था, जो बालाघाट जिले की सीमा में हादसे का शिकार हुआ है। घटना स्थल से आए वीडियो फुटेज में मलबे में एक व्यक्ति का शव दिखाई दे रहा है।

आइजीआरयूए के प्रशिक्षु गोंदिया में लेते हैं ट्रेनिंग

एयरपोर्ट एथारिटी, मुंबई के रीजनल एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (बिरसी एयरपोर्ट, महाराष्ट्र) राधाकृष्णनन ने नईदुनिया से बातचीत में बताया कि हादसे करीब 3.30 बजे का है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी (रायबरेली, उप्र) में कोर्स पूरा करने के बाद गोंदिया के प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षु पायलटों का प्रशिक्षण कराया जाता है। प्रशिक्षु पायलट गोंदिया से प्रशिक्षकों के साथ ट्रेनिंग लेते हैंं, लेकिन शनिवार को दुभार्ग्यवश ये घटना हो गई।

एयरक्राफ्ट कैसे क्रैश हुआ, ये जांच के बाद ही पता चलेगा। जानकारी के अनुसार, जो एयरक्राफ्ट हादसे का शिकार हुआ है, उसे सिंगल इंजन डी-41 ट्रेनी एयरक्राफ्ट कहा जाता है। गोंदिया एयरपोर्ट में ऐसे 16 डी-41 ट्रेनी एयरक्राफ्ट हैं और 4 डबल इंजन डी-42 ट्रेनी एयरक्राफ्ट हैं। हर साल 100 से अधिक प्रशिक्षु पायलट गोंदिया एयरपोर्ट में ट्रेनिंग लेते हैं।

  • Related Posts

    MERDER; एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, 2 की हालत गंभीर, पुरानी रंजिश में पड़ोसी ने किया हमला

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में मंगलवार को एक ही परिवार के पांच लोगों पर जानलेवा हमला किया गया है। घरेलू विवाद के चलते पड़ोसी ने एक ही परिवार के…

    CONSUMER FORUM; खाताधारकों को नुकसान के लिए उपभोक्ता आयोग ने डाक विभाग को माना जिम्मेदार,1.91 करोड़ भुगतान का दिया आदेश

    0 रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय डाकघर का मामला रायपुर,  डाक बचत खातों में हुई बड़ी वित्तीय अनियमितता के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने भारतीय डाक विभाग को…

    You Missed

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई