महादेव बुक के संचालकों तक रुपये पहुंचाने वाले 12 फर्जी खातों से 600 करोड़ जब्त

दुर्ग, महादेव बुक से खिलाए जा रहे सट्टा के खिलाफ चल रही कार्रवाई की कड़ी में पुलिस को अब एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस को 12 फर्जी खातों की जानकारी मिली है। जिनके माध्यम से महादेव बुक के आकाओं तक अरबों रुपये भेजे जा रहे थे। पुलिस ने इन 12 फर्जी खातों की जानकारी मिलने के बाद इनमें जमा करीब 600 करोड़ रुपये को जब्त किया है। साथ ही अब महादेव बुक के आकाओं की जानकारी जुटाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। 12 फर्जी खातों की जानकारी मिलने के बाद एसपी डा. अभिषेक पल्लव ने जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना व चौकी प्रभारियों की बैठक ली। उन्होंने महादेव बुक के खिलाफ लगातार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

पुलिस कंट्रोल रूम में हुई बैठक में एसपी डा. अभिषेक पल्लव ने महादेव बुक से खिलाए जा रहे आनलाइन सट्टा पर प्रभावी कार्रवाई कर उस पर रोक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने महादेव बुक के संचालकों की गिरफ्तारी की रणनीति बनाने के लिए कहा।पुलिस ने दिल्ली, मुंबई और कोलकाता के विभिन्ना बैंकों में खोले गए 12 शेल खातों की जानकारी मिलने के बाद उसमें जमा 600 करोड़ रुपये को जब्त किया है। इन्हीं खातों के माध्यम से महादेव बुक के संचालक सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल तक रुपये पहुंच रहे थे। पुलिस को यह भी आशंका है कि इसी तरह के कई फर्जी (शेल) खातों के माध्यम से करोड़ों रुपये महादेव बुक के संचालकों तक पहुंच रहे हैं। पुलिस ने अब इन खातों की जानकारी जुटाकर इन पर अंकुश लगाने की कार्रवाई शुरू की है। ताकि सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल तक सट्टा का पैसा पहुंचना बंद हो सके।

  • Related Posts

    MERDER; एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, 2 की हालत गंभीर, पुरानी रंजिश में पड़ोसी ने किया हमला

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में मंगलवार को एक ही परिवार के पांच लोगों पर जानलेवा हमला किया गया है। घरेलू विवाद के चलते पड़ोसी ने एक ही परिवार के…

    CONSUMER FORUM; खाताधारकों को नुकसान के लिए उपभोक्ता आयोग ने डाक विभाग को माना जिम्मेदार,1.91 करोड़ भुगतान का दिया आदेश

    0 रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय डाकघर का मामला रायपुर,  डाक बचत खातों में हुई बड़ी वित्तीय अनियमितता के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने भारतीय डाक विभाग को…

    You Missed

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई