विस चुनाव की तैयारी; महासमुंद जिले में 88 से ज्यादा मतदान केंद्र भवन जर्जर

0 जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक ने मतदान केन्द्र भवन एवं स्थल परिवर्तन संबंधी चर्चा की

महासमुंद, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक लेकर मतदान केन्द्र भवन एवं स्थल परिवर्तन तथा नए मतदान केन्द्रों के प्रस्ताव पर चर्चा की। बैठक में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के दाऊलाल चंद्राकर, भारतीय जनता पार्टी के येतराम साहू, आम आदमी पार्टी के भूपेन्द्र चंद्राकर एवं अभिषेक जैन एवं भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के श्री चन्द्रशेखर सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी ऋतु हेमनानी, अनुविभागीय अधिकारी उमेश साहू, डिप्टी कलेक्टर मिषा कोसले मौजूद थे।



कलेक्टर ने कहा कि राजनीतिक दलों के सहमति के आधार पर ही आवश्यक बदलाव किए जायेंगे। बैठक में सरायपाली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत दो नए मतदान केन्द्र प्रस्तावित किए गए हैं। इसी तरह खल्लारी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नए मतदान केन्द्रों की संख्या तीन है। जबकि महासमुंद एवं बसना विधानसभा क्षेत्र में ऐसे प्रस्ताव निरंक है। कलेक्टर ने कहा कि नए प्रस्तावित मतदान केन्द्र आश्रित ग्राम की दूरी तथा मतदाताओं की संख्या अधिक होने के कारण प्रस्तावित किया गया है। जिस पर राजनीतिक दलों ने सहमति जतायी।

बैठक में मतदान केन्द्रां के भवन परिवर्तन एवं स्थल परिवर्तन के प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई। जिसमें सरायपाली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत स्थल परिवर्तन हेतु सात मतदान केन्द्र एवं भवन परिवर्तन हेतु 14 मतदान केन्द्रों के प्रस्ताव पर चर्चा की गई। बसना विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत स्थल परिवर्तन हेतु 12 एवं भवन परिवर्तन हेतु 25 केन्द्र, खल्लारी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत स्थल एवं भवन परिवर्तन हेतु चार-चार केन्द्रों का चिन्हांकन किया गया है। महासमुंद विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुल स्थल परिवर्तन हेतु पांच तथा भवन परिवर्तन हेतु 17 मतदान केन्द्रों का चिन्हांकन किया गया है। स्थल परिवर्तन अथवा भवन परिवर्तन भवन जर्जर होने के कारण या जीर्णोद्धार या विनिष्टिकरण, कमरा अपर्याप्त व अधिक सुविधाजनक होने के कारण प्रस्तावित किया गया है।

कलेक्टर ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से इस संबंध में विस्तार से चर्चा की और कहा कि उनसे सहमति के पश्चात ये मतदान केन्द्र परिवर्तित किए जायेंगे। कलेक्टर मलिक ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बूथ लेवल की सूची अति शीघ्र देने कहा है। बैठक के पश्चात् कलेक्टर एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने वेयर हाउस का निरीक्षण किया।

  • Related Posts

    BJP;भाजपा की समरसता भोज में उमडे कार्यकर्ता, सीएम साय सहित नेताओं ने किया बाबा का स्मरण

    0 डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर भाजपा रायपुर का व्यापक जनसंपर्क रायपुर, भारतीय संविधानके निर्माता, भारत रत्न डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, जिला…

    POLITICS; कंडोम बनाने वाली कंपनी को पैथोलॉजी टेस्ट का ठेका, कमीशनखोरी का अभिनव प्रयास

    0 कांग्रेस का आरोप- भ्रष्टाचार का पीपीपी मॉडल छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग कारायपुर,अस्पतालों की पैथोलॉजी को ठेके पर दिये जाने पर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा कि…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……