महिला डॉक्टर को मितानिन ने जड़ दिया थप्पड़, प्रसव कक्ष में वीडियो बनाए जाने पर हुआ विवाद

बिलासपुर, कोरबा के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में महिला डॉक्टर से मारपीट का मामला सामने आया है. इस कृत्य को किसी और ने नहीं बल्कि विभाग से जुड़ी मितानिन ने अंजाम दी है. दरअसल, मितानिन गर्भवती महिला को लेकर प्रसव के लिए अस्पताल पहुंची थी. प्रसव के थोड़ी ही देर बाद वह सीधे प्रसव कक्ष के भीतर जा पहुंची. वहीं किसी बात से खफा मितानिन ने मोबाइल पर वीडियो बनाना शुरू कर दिया. जिसे डॉक्टर ने मना किया तो आग बबूला हो गई और मारपीट की. मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में की गई है. जिसपर पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है.

मिली जानकारी के अनुसार, उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम कुदुरमाल में रहने वाली गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हुआ. जिसे लेकर गांव की मितानिन प्रसव कराने मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंची. इस दौरान ड्यूटी में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों ने महिला को प्रसव कक्ष में दाखिल कर लिया. जहां कुछ समय बाद महिला चिकित्सक के देखरेख में प्रसुता ने एक स्वस्थ शिशु को जन्म दी. महिला चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी प्रसव कक्ष में जच्चा-बच्चा का निरीक्षण में लगे हुए थे. इस बीच मितानिन भी सीधे लेबर रूम के भीतर पहुंच गई. जहां वह किसी बात को लेकर नाराज हो गई. उसने नाराजगी में अपने मोबाइल से प्रसव कक्ष के भीतर ही वीडियो बनाना शुरू कर दिया. महिला चिकित्सक ने मितानिन जैसे पद पर कार्य करने वाली महिला के इस करतूत पर एतराज जताई और वीडियो बनाने से मना किया. यह बात मितानिन को नागवार गुजरी और महिला डॉक्टर से मारपीट शुरू कर दी. इस बीच आपाधापी में मितानिन का मोबाइल भी क्षतिग्रस्त हो गया.

प्रसव कक्ष के भीतर मौजूद महिला कर्मियों ने किसी तरह बीच बचाव कर मामला शांत कराया. मामले से आला अफसरों को अवगत कराया गया. महिला चिकित्सक के साथ हुई घटना को प्रबंधन ने गंभीरता से लिया. प्रबंधन की ओर से मामले की शिकायत सिविल लाइन रामपुर पुलिस में की गई. सोमवार को रामपुर पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची. पुलिस ने प्रसुता के अलावा घटना के वक्त मौके पर मौजूद अन्य महिलाओं का बयान दर्ज कर लिया है. मामले में पुलिस की विवेचना जारी है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    NAAXALITE;73 लाख का इनामी बीबीएम कमेटी के 15 नक्सलियों ने डाले हथियार, गृह मंत्री को पत्र लिखकर जताई थी इच्छा

    महासमुंद, नक्सलवाद के खात्मे की डेडलाइन पास आ रही है. वहीं इसके पहले छत्तीसगढ के महासमुंद जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. जहां बीबीएम (BBM) कमेटी से जुड़े…

    HOLY; डीजे व नशे की हालत में तेज रफ्तार वाहन चलाने पर होगी कार्यवाही,शांतिपूर्ण त्यौहार मनाने का आग्रह

    रायपुर, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने कल कलेक्टोरेट परिसर स्थित टाउनहॉल में शांति समिति की बैठक में सभी समाज के प्रमुख नागरिक शामिल हुए और उन्हें होली व अन्य…

    You Missed

    CONFRENCE; 15 मार्च को होगा सर्व ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन, पंजीयन शुरु

    CONFRENCE; 15 मार्च को होगा सर्व ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन,  पंजीयन शुरु

    RETIRE; जनसंपर्क विभाग में 36 वर्षों तक का सफर,अपर संचालक जेएल. दरियो सेवानिवृत्त, गरिमामय विदाई

    RETIRE; जनसंपर्क विभाग में 36 वर्षों तक का सफर,अपर संचालक जेएल. दरियो सेवानिवृत्त, गरिमामय विदाई

    AWARD; छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य मंडल के 85वें वार्षिकोत्सव में कवयित्री सुषमा प्रेम पटेल सम्मानित

    AWARD; छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य मंडल के 85वें वार्षिकोत्सव में कवयित्री सुषमा प्रेम पटेल सम्मानित

    FOOD; 160 राशन दुकानों ने बाजार से खरीदा 6 करोड़ का घटिया चांवल,उच्चस्तरीय जांच की मांग

    FOOD; 160 राशन दुकानों ने बाजार से खरीदा 6 करोड़ का घटिया चांवल,उच्चस्तरीय जांच की मांग

    ELECTION;दिल्ली में कांग्रेस की हाई लेवल मीटिंग,अगले दो दिनों में होगा राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों का ऐलान!