मांड नदी में मिली दो बच्चियों के साथ महिला की लाश मिली

रायगढ, छत्तीसगढ के रायगढ़ जिले के खरसिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली मांड नदी में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे एक महिला व दो बच्चों की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। भूपदेवपुर पुलिस ने सूचना मिलने के बाद तत्काल मौके पर पहुंचकर तीनों की लाश को गोताखोरों के सहयोग से निकालकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मृत महिला की उम्र लगभग 35 से 40 साल है और उसके बच्चों की उम्र भी करीब 6 से 7 साल एवं 4 से 5 साल बताई जा रही है। घटना के मामले में पुलिस को प्रारंभिक जांच में यह लग रहा है कि महिला ने अपने बच्चों के साथ नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या की है, लेकिन असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी। भूपदेवपुर थाना प्रभारी व उसकी टीम ने महिला व दोनों बच्चों की शिनाख्त के लिये आसपास के इलाकों के लोगों से पूछताछ कर रही है।

खरसिया क्षेत्र के ग्राम रक्शापाली से लगे इलाके में मांड नदी पर तीन लाश को स्थानीय ग्रामीण ने पहले देखा था उसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। महिला कौन है और उसके दोनों बच्चों के साथ उसने छलांग लगाई या इसके पीछे और कोई कहानी है। इस पूरी कहानी को सुलझाने के लिये भूपदेवपुर पुलिस ने आसपास मिले साक्ष्यों को इकट्ठा करना शुरू कर दिया है। बहरहाल के सामने पहली चुनौती महिला व उसके दोनों बच्चों की पहचान की है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    COURT; पत्नीहंता को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने कहा- ‘ऐसे जघन्य अपराध में नरमी का कोई आधार नहीं’

    रायपुर, पत्नी पर पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जलाने वाले आरोपी पति को रायपुर की अदालत ने आजीवन कारावास (उम्रकैद) की सजा सुनाई है। चतुर्दश अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जितेंद्र प्रधान की अदालत…

    FIRE; बस में लगी आग से 7 की मौत, 22 यात्री घायल, सभी हरिद्वार से इंदौर आ रहे थे

    जयपुर, राजस्थान के दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात बड़ा सड़क हादसा हो गया. कोलवा थाना क्षेत्र के द्वारापुरा गांव के पास यात्री बस और ट्रक में…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’