मालवाहक में सफर कर रहे तीन ग्रामीण की मौत; 22 घायल, शादी समारोह से लौटते वक्‍त हुआ हादसा

महासमुंद , छत्‍तीसगढ़ के महासमुंद के नरतोरा के पास एनएच 53 में खड़ी ट्रैक्टर से टकराने से मालवाहक सवार तीन ग्रामीण की मौत हो गई। वहीं 22 अन्य घायल हुए हैं। घटना सोमवार रात साढ़े नौ बजे की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार पिकअप और ट्रैक्टर ट्राली में जोरदार टक्कर हुई है। दृर्घटना में तीन ग्रामीण की मौत हुई, साथ ही दो बच्चों समेत छह लोग गंभीर हैं। इसके साथ ही 22 घायल बताए जा रहे है। ग्रामीणों के अनुसार झलप क्षेत्र के तेलीबांधा के दो लोगों की मौत होना बताया जा रहा है, वहीं रामपुर के एक व्यक्ति की मौत हुई है।

रामपुर के महिला, पुरुष, बच्चे सहित 31 लोग मालवाहक पिकअप से शादी कार्यक्रम से लौट रहे थे। इसी बीच नरतोरा के पास पिकअप और ट्रेक्टर में टक्कर हुई। दूर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद स्थानीय पुलिस और डायल 112 को जानकारी दी गई और घायल लोगों को पुलिस सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया। बता दें कि घटना स्थल नरतोरा मोड़ जिले के 13 ब्लैक स्पॉट में चिन्हित है। जहां सोमवार की रात फिर सड़कों पर खून बहा है।

  • Related Posts

    RAPE; स्कूल मैदान में शराब पिलाकर गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ्तार,बिलासपुर की पीड़िता ने दर्ज कराया मामला

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कानून व्यवस्था को चुनौती देती एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। बिलासपुर जिले के चकरभाठा इलाके की रहने वाली एक महिला को कुछ युवकों…

    RAIN; उफनते नाले में बही कार, 3 की मौत, 4-5 लापता, वाहन में 11 लोग थे सवार , रेस्क्यू जारी

    राजगढ़, मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में जारी भारी बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। इसी बीच सारंगपुर ब्लॉक के पडाना इलाके में एक दर्दनाक हादसा हो गया। देवास…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र