मुंबई की पहली जीत, कैपिटल्स लगातार चौथा मैच हारी; दिल्ली के खिलाफ पहली बार चेज किया 170+ का टारगेट

दिल्ली, 19वें ओवर में आए 2 छक्कों और रोहित शर्मा, ईशान किशन और तिलक वर्मा की उपयोगी की पारियों के दम पर मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग-16 में पहली जीत हासिल की है। आखिरी बॉल तक गए अति रोमांचक मुकाबले में 5 बार की चैंपियन मुंबई की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराया। टीम को आखिरी ओवर में 5 रन बनाने थे, लेकिन दिल्ली के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्त्या ने अपनी कसी गेंदबाजी से 25.75 करोड़ में बिके ग्रीन-डेविड के पसीने छुड़ा दिए।

रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई की टीम ने दिल्ली के खिलाफ पहली बार 170+ का स्कोर चेज किया है। यह मुंबई की मौजूदा सीजन की पहली जीत है, जबकि दिल्ली ने लगातार चौथा मुकाबला गंवाया है। होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली ने पहले बैटिंग करते हुए 19.4 ओवर में 172 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।

19वें ओवर में मुंबई से टिम डेविड और कैमरून ग्रीन ने 19वें ओवर में 2 छक्के लगाकर टीम को जीत दिलाई। इनसे पहले, रोहित शर्मा ने 65, तिलक वर्मा ने 41 और ईशान किशन ने 31 रन बनाए।

ऐसे गिरे मुंबई के विकेट…

  • पहला: 8वें ओवर की तीसरी बॉल पर इशान किशन रनआउट हो गए।
  • दूसरा : 16वें ओवर की 5वीं बॉल पर मुकेश कुमार ने तिलक वर्मा को मनीष पांडेय के हाथों कैच कराया।
  • तीसरा : सूर्यकुमार यादव को मुकेश कुमार ने 16वें ओवर की आखिरी बॉल पर कुलदीप यादव के हाथों कैच कराया।
  • चौथा: 17वें ओवर की 5वीं बॉल पर मुश्तफिजुर रहमान ने रोहित शर्मा को विकेटकीपर अभिषेक के हाथों कैच कराया।

808 दिन और 24 पारियों बाद रोहित का अर्धशतक
मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने IPL में 808 दिन बाद फिफ्टी लगाई। उन्होंने आखिरी बार 23 अप्रैल 2021 को पंजाब किंग्स के खिलाफ 52 गेंदों में 63 रन की पारी खेली। उस पारी के बाद रोहित ने 25 पारियां खेलीं, लेकिन एक में भी 50 से ज्यादा का स्कोर नहीं बना सके।

ओपनर्स ने मुंबई को दिलाई तेज शुरुआत
173 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी मुंबई को कप्तान रोहित शर्मा और ओपनर इशान किशन ने तेज शुरुआत दिलाई। दोनों ने 5वें ओवर में ही 50 रन की पार्टनरशिप कर ली। दोनों ने 44 गेंद पर 71 रन बनाए। पावरप्ले के 6 ओवर में टीम का स्कोर बगैर नुकसान के 68 रन था।

वॉर्नर-अक्षर के अर्धशतक, दिल्ली 172 पर सिमटी
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली 19.4 ओवर में 172 रन पर ऑलआउट हो गई।

डेविड वॉर्नर ने 47 गेंदों पर 51 रनों की पारी खेली, जबकि अक्षर पटेल ने 25 बॉल पर 54 रन बना डाले। टीम के शेष बैटर फ्लॉप रहे। दोनों ही टीमें पहली जीत की तलाश में उतरी हैं।

  • Related Posts

    CRICKET; दो से दस दिन का टेस्ट क्रिकेट ! ……..

    क्रिकेट प्रेमियों के लिए उनके मनोरंजन के हिसाब से टेस्ट क्रिकेट के अलावा वन डे और टी-20 फॉर्मेट के मैच इजाद हो गए है। भविष्य में इस बात से भी…

    GAME; 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा स्पर्धा की मेजबानी करेगा जीपीएम, 18 से 21अगस्त तक जुटेंगे खिलाड़ी

    *पांचों संभागों के 540 खिलाड़ी जिम्नास्टिक, क्रिकेट, ताईक्वांडो और कबड्डी में दिखाएंगे दम रायपुर, प्रदेश के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला 18 से 21 अगस्त तक आयोजित होने वाली 26वीं राज्य स्तरीय शालेय…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार