मोहारा एनीकट के 5 गेट खोले जाने पर कराई FIR; टाइमकीपर एवं नगर निगम के वॉचमैन को नोटिस

0 मोहारा एनीकट में अभी 74 प्रतिशत जल भराव, राजनांदगांव शहर में पेयजल आपूर्ति के लिए पर्याप्त पानी

राजनांदगांव, जल संसाधन विभाग ने विगत 31 मई को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा राजनांदगांव जिले के मोहारा एनीकट के पांच गेट खोले जाने की घटना पर बसंतपुर थाने में एफ.आई.आर. दर्ज कराई है। जल संसाधन संभाग के टाइमकीपर एवं नगर निगम के वॉचमैन को शो-कॉज नोटिस भी जारी किया गया है। मोहारा एनीकट में अभी 74 प्रतिशत जल भराव है जो राजनांदगांव शहर में पेयजल आपूर्ति के लिए पर्याप्त है।

जल संसाधन संभाग, राजनांदगांव के कार्यपालन अभियंता ने घटना की जांच प्रतिवेदन में बताया है कि विगत 31 मई को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मोहारा एनीकट के पांच गेट खोल दिए गए थे। गेट खोले जाने के पूर्व मोहारा एनीकट में 1.26 मिलियन घनमीटर जल का भराव था। अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गेट खोले जाने पर लगभग 4-5 घण्टा गेट से पानी बह गया जिससे एनीकट में लगभग 15 सेंटीमीटर पानी का स्तर कम हो गया एवं लगभग 90 हजार क्यूबिक मीटर पानी बह गया। जल संसाधन विभाग को गेट खोले जाने की सूचना मिलते ही तत्काल गेट को बंद करा दिया गया था।

कार्यपालन अभियंता ने जांच प्रतिवेदन में बताया है कि एनीकट के गेट की एक चाबी जल संसाधन संभाग, राजनांदगांव के संबंधित कर्मचारी टाइमकीपर एवं एक चाबी राजनांदगांव नगर निगम के कर्मचारी वॉचमैन के पास रहती है। इन दोनों को शो-कॉज नोटिस जारी किया गया है। जल संसाधन विभाग के अनुविभागीय अधिकारी द्वारा घटना के संबंध में 31 मई को ही थाना प्रभारी बसंतपुर, राजनांदगांव को एफ.आई.आर. (प्रारंभिक सूचना रिपोर्ट) दर्ज कराया गया है। साथ ही 1 जून को ऑनलाइन एफ.आई.आर. (क्रमांक 0266, दिनांक 01.06.2023) भी थाना प्रभारी बसंतपुर, राजनांदगांव को दर्ज कराया गया है। वर्तमान में मोहारा एनीकट में 74 प्रतिशत जल भराव है। इससे राजनांदगांव शहर के पेयजल आपूर्ति में कोई कमी नहीं होगी।

घटना के संबंध में राजनांदगांव में खनिज विभाग के उप संचालक से भी प्रतिवेदन प्राप्त किया गया है। खनिज विभाग के प्रतिवेदन के अनुसार संबंधित क्षेत्र का निरीक्षण किया गया है जिसमें अधिकांशतः क्षेत्र में पानी भरा पाया गया तथा उस क्षेत्र में अवैध खनिज रेत का उत्खनन नहीं होना पाया गया। खनिज अमले द्वारा संबंधित क्षेत्र की सतत् निगरानी की जा रही है।

राजनांदगांव नगर निगम के आयुक्त से भी इस संबंध में प्रतिवेदन प्राप्त किया गया है। आयुक्त के प्रतिवेदन के अनुसार मोहारा प्लांट इंचार्ज एवं शिफ्ट इंचार्ज से घटना का स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही नगर पुलिस अधीक्षक, राजनांदगांव को रात्रिकालीन पुलिस पेट्रोलिंग कराने के संबंध में पत्र प्रेषित किया गया है। एनीकट में रात्रिकालीन निगरानी के लिए तीन पालियों में दो-दो कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई है। एनीकट के आसपास अंधेरा होने के कारण 250 वॉट का लाइट लगाया गया है। अधिकारियों व कर्मचारियों को सतत निरीक्षण के लिए निर्देशित भी किया गया है।

  • Related Posts

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    रायपुर, उद्योग विभाग में बॉयलर इंस्पेक्टर (निरीक्षक वाष्पयंत्र परीक्षा-2024) के पद पर नियुक्ति को लेकर उठे विवाद पर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (PSC) ने आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी कर आरोपों को भ्रामक…

    CGSWC; 8 से 13 मार्च तक महा जनसुनवाई सप्ताह का आयोजन, राज्य महिला आयोग की पहल

    रायपुर, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग प्रदेशभर में विशेष अभियान शुरू करने जा रहा है। 8 से 13 मार्च 2026 तक राज्य के सभी 33…

    You Missed

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत