राजधानी के नाली नालों की सफाई न होने से जलभराव का खतरा;आप पार्टी ने कलेक्टर को मांग पत्र सौंपा 

रायपुर, छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी द्वारा आज आगामी वर्षा ऋतु के आने के पूर्व शहर के नाली नालों में भरे कचरे, कीड़े बिलबिलाने तथा साफ-सफाई न होने से वर्षा होने की स्थिति में जलजमाव के संकट से राजधानी के नागरिक गुजरेंगे। आम आदमी पार्टी ने कलेक्टर रायपुर को मांग पत्र सौंप कर तत्काल साफ सफाई करने हेतु नगर निगम को निर्देशित करने की अपील की है।     

 आम आदमी पार्टी के जिला सचिव विजय कुमार झा ने बताया है कि रायपुर राजधानी के हर क्षेत्र में नाली नालों में व्यापक कचरा भरे हुए हैं। निगम द्वारा 3 माह से सफाई कर्मचारियों को पारिश्रमिक भुगतान न करने के कारण सफाई कर्मचारी भी साफ सफाई में रुचि नहीं ले रहे हैं। दूसरी ओर जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत पाइप लाइन बिछाने हेतु सड़कों को खोदा जा रहा है। गड्ढों को पाटने के बजाय वैसे ही जनता के भाग्य भरोसे छोड़ दिया जा रहा है। बारिश होने पर इन गड्ढों और कीचड़ में नागरिक चोटिल होंगे। ऐसी स्थिति में तत्काल निगम प्रशासन को नाली नालों की सफाई युद्ध स्तर पर किए जाने की मांग आप पार्टी ने की है। कलेक्टर को ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधिमंडल में विजय गुरबक्क्षानी लोकसभा अध्यक्ष, नंदन कुमार सिंह जिला अध्यक्ष, विजय कुमार झा जिला सचिव एवं किशोर सोनी वार्ड प्रभारी के नेतृत्व में मांग पत्र सौंपा गया।

  • Related Posts

    POLITICS;डॉ. महंत का आरोप- धर्मेंद्र प्रधान को बचाने विजय शर्मा ने जज के शब्दों का झूठा सहारा लिया

    रायपुर,  छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कल अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर जो…

    POLITICS; रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का प्रदर्शन, भूपेश बघेल ने दी चेतावनी, कहा- ईडी वाले समझ जाएं, हमारी सरकार आएगी और एक-एक का हिसाब होगा…

     रायपुर, छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी पर आयोजित कांग्रेस के प्रदर्शन में ईडी की कार्रवाई की निंदा की गई। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार