राजधानी में कुत्तों का आतंक; निगम प्रशासन कुंभकर्णी निद्रा में

रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित विभिन्न शहरों में कुत्तों का साम्राज्य व्याप्त है। इससे अनेक वाहन चालक व पैदल यात्री चोटिल हो रहे हैं। छोटे बच्चों को कुत्ते नोच कर घायल कर दे रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा है कि लगातार हो रही घटनाओं से आम जनता पीड़ित व दुखी है। किंतु नगर निगम प्रशासन इस दिशा में कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है।

आम आदमी पार्टी के जिला सचिव विजय कुमार झा ने बताया है कि देर रात राजधानी में कुत्तों के हमलों से कई वाहन चालक घायल हो रहे हैं। नगर निगम इस दिशा में कुंभकरण निद्रा में है तथा अपने कर्तव्यों का निर्वहन नहीं कर रही है।  निगम के अधिकारी केवल भेंट मुलाकात व सरकार की चाटुकारिता में लगे हुए हैं।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री पवन सक्सेना भी कुत्तों के शिकार हुए हैं। घायल होने के बाद उनका हाथ फैक्चर है तथा ऑपरेशन होकर हाथ में राड लगाया गया है। कुत्ते घायल करने के बाद भी उन पर हमला करने के लिए डटे हुए थे। यह तो ईश्वर की मर्जी है को सुरक्षित बच गए। प्रदेश में अनेक छोटी बच्चियां कुत्तों के शिकार हो रहे हैं। इस पर तत्काल रोक लगाने की मांग नगरीय प्रशासन मंत्री श्री शिव डहरिया से किया गया है।

  • Related Posts

    DEATH; कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार की मौत, 1984 दंगों में मिली थी उम्रकैद की सजा

    नईदिल्ली, कांग्रेस के पूर्व सांसद और 1984 के दंगों में उम्रकैद की सजा काट रहे सज्जन कुमार की मौत हो गई है. सूत्रों के मुताबिक, उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल…

    POLITICS; मोहन भागवत के दौरे के पहले अमेरिका में USCIRF ने उठाई मांग ‘RSS पर बैन और उनके नेताओं को न दिया जाए सम्‍मान…

    नईदिल्ली, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को लेकर कई बार अलग-अलग तरह की बयानबाजी की गई है. देश के कई हिस्सों में उनके सार्वजनिक कार्यक्रमों पर भी रोक लगाई गई थी. हालांकि…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार