राजधानी में हनी सिंह के गानों पर झूमेंगे युवा, शिवसेना ने थाने में की शिकायत- गानों में फुहड़ता हुई तो बीच में रोकेंगे प्रोग्राम

रायपुर, रैप गायक हनी सिंह का जादू रविवार को युवाओं पर जमकर चढ़ेगा। श्रीराम बिजेनस पार्क में रैपर सिंगर हनी सिंग की लाइव प्रस्तुति होगी। इसके लिए टिकट पहले से ही आनलाइन बुक कराए जा रहे हैं। रायपुर के युवाओं में हनी सिंह के गानों को लेकर एक अलग ही दीवानगी है।

कार्यक्रम में दस हजार लोगों के शामिल होने का दावा

इधर, आयोजकों ने रैप गायक हनी सिंह के लाइव प्रस्तुति में करीब दस हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया है। लेकिन कार्यक्रम में भगदड़ की परिस्थिति होने पर इससे निपटने और सुरक्षा को लेकर काेई इंतजाम नहीं किए गए हैं। बतादें कि बीते दिनों रैप गायक हनी सिंह के कार्यक्रमों में महिलाओं के अभद्रता, भीड़ के बेकाबू होने की शिकायतें आ चुकी है।

रैपर हनी सिंह के कार्यक्रम का शिवसेना ने किया विरोध

वहीं रायपुर के श्रीराम बिजनेस पार्क में आयोजित रैपर हनी सिंह के कार्यक्रम का शिवसेना ने विरोध किया है। उन्‍होंने विधानसभा थाना में ज्ञापन देकर शिकायत की है। शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने कहा, इस तरह के कार्यक्रम में अश्‍लील गतिविधियां होती है। इतना ही नहीं उन्‍होंने चेतावनी दी है कि नाबालिगों को शराब परोसने और गानों में फुहड़ता सामने आने पर कार्यक्रम को बीच में रोका जाएगा।

  • Related Posts

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    नईदिल्ली, मशहूर म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और सनराइजर्स हैदराबाद की सह-मालकिन काव्या मारन की शादी की खबर इन दिनों चर्चा में है। बताया जा रहा है कि दोनों ने 11…

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    बात इस साल के बीते फरवरी के एक गजब रात की है। मनोज बाजपेई जो खुद ब्राह्मण है और एक निर्देशक नीरज पांडे भी ब्राह्मण है,दोनों की जोड़ी ने एक…

    You Missed

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत