राज्यभर में खुलेंगे 15 नए कॉलेज; 495 पदों पर मिलेगी नौकरी

रायपुर, राज्यभर के युवाओं को अब नए कॉलेजों में पढ़ने का मौका मिलने के साथ ही नए पदों पर नौकरी मिलने का भी अवसर मिलेगा। उच्च शिक्षा विभाग ने शनिवार को एक अधिसूचना जारी कर बताया कि राज्य सरकार ने 15 नए कॉलेजों को खोलने की अनुमति दे दी है। इसके साथ ही इन कॉलेजों में 495 नए पदों पर भी भर्ती की जोगी।

वित्त विभाग ने भी नए पदों पर भर्ती के लिए अनुमति दे दी है। इन कॉलेजों में प्रोफेसरों के साथ ही विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए सूचना जल्द जारी कर दी जाएगी। नए कॉलेज कहां-कहां खुलेंगे इसकी भी सूची जारी कर दी गई है।

प्रत्येक कॉलेज में कम से कम 33 पदों पर भर्ती होगी। विभाग से जारी सूचना के अनुसार बालोद में 1, बलरामपुर में 2, कोंडागांव में 1, बीजापुर में 1, नारायणपुर में 1, सरगुजा में 1, कोरिया में 1, बस्तर में 1, बेमेतरा में 3, जांजगीर में 1 और राजनांदगांव में 2 नए कॉलेज खुलेंगे। इन कालेजों में 1-1 प्रचार्य, 80 असिस्टेंट प्रोफेसर, ग्रंथपाल, क्रीडा अधिकारी सहित कुल 495 पदों पर भर्तियां की जाएगी।

  • Related Posts

    FOREST; सोनबरसा जंगल सफारी के विकास के लिए 1.5 करोड़ और 4 नई जिप्सियों की सौगात

    रायपुर, वनमंत्री केदार काश्यप ने कल एक कार्यक्रम में बलौदाबाजार क्षेत्र में पर्यटन और पर्यावरण संरक्षण को नया आयाम देने के उद्देश्य से सोनबरसा जंगल सफारी के लिए 4 नई…

    DTO; घर बैठे वाहन संबंधी कार्य पूर्ण करने की मिलेगी सुविधा, बलौदाबाजार में जिला परिवहन कार्यालय का लोकार्पण

    0 जिले में अत्याधुनिक वाहन टेस्टिंग की सुविधा जल्द प्रारंभ होगी – मंत्री टंक राम वर्मा बलौदाबाजार, परिवहन मंत्री केदार कश्यप ने सोमवार को बलौदाबाजार के ग्राम पंचायत परसाभदेर में…

    You Missed

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात