रायपुर रेलवे स्टेशन के पास एक्सप्रेस वे 3 माह के लिए बंद

रायपुर, रायपुर रेलवे स्टेशन के गुडियारी छोर पर बने रेलवे अंडर ब्रिज ( ब्रिज नं. 380 ) के एक्सप्रेस वे की तरफ पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य किया जाना प्रस्तावित है जिसमें वर्तमान एक्सप्रेस वे को तोड़कर अंडरब्रिज के लेवल से सड़क सतह को ढलान के साथ नीचा किया जाना है। जिसकी अनुमति दिनांक 31.08.23 अतिरिक्त प्रबंधक संचालक छत्तीसगढ़ रोड़ एण्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड, रायपुर द्वारा प्रदान की गयी है।

रायपुर रेल मंडल के इंजीनियरिंग विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार सड़क को फाफाड़ीह की तरफ बने ओवरब्रिज के ढलान के बाद बंद किया जाएगा । यह कार्य दिनांक 30/09/23 से 28/12/23 तक किया जाएगा। अतः रायपुर रेलवे स्टेशन पहुंच वाली लेन को दिनांक 30/09/23 से 18/11/ 23 एवं रायपुर रेलवे स्टेशन से जाने बोली लेन को दिनांक 30/09/23 से 28/12/23 तक बंद कया जाएगा।

0 रायपुर – लखौली सेक्शन के मध्य  रेलवे लेवल क्रॉसिंग क्रमांक आर व्ही. – 10 जोरा गेट मरम्मत  कार्य हेतु बंद*

रायपुर रेल मंडल के रायपुर एवं मंदिरहसौद स्टेशन के बीच स्थित जोरा गेट रेलवे लेवल क्रासिंग क्रमांक आर व्ही. – 10 कि.मी. 09/21-23 के मरम्मत कार्य दिनांक  07.10.2023 ( दिन शनिवार ) समय रात 10:00 बजे से दिनांक 08.10 2023 ( दिन रविवार ) सुबह 8 बजे तक किया जाएगा l समपार फाटक की मरम्मत करना रेल यातायात व यात्रियों की संरक्षा की दृष्टि से अति आवश्यक हैं ।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CEMENT; सीमेंट 30 रुपये महंगा, रातों -रात कम्पनियों ने बढाए दाम, ठेकेदार-विल्डर्स हालाकान

    रायपुर, प्रदेश में एक बार फिर सीमेंट की कीमतों में बढ़ोतरी ने निर्माण क्षेत्र को प्रभावित कर दिया है। सोमवार से कंपनियों ने सीमेंट के दाम 30 रुपए प्रति बोरी…

    ORACLE LAYOFFS; अमेरिकी कंपनी ने 30,000 लोगों की छीनी नौकरी, इनमें 12,000 भारतीय भी, एक ईमेल से सब खत्म !

    रायपुर, अमेरिकी IT कंपनी Oracle ने दुनिया भर में लगभग 30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है. इन छंटनियों का असर भारत पर भी पड़ा है, जहाँ लगभग 12,000…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……