रायपुर रेल मंडल के भिलाई नगर – भिलाई के मध्य चलेगाअपग्रेडेशन कार्य; रेल गाड़ियों का परिचालन प्रभावित

रायपुर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के भिलाई नगर – भिलाई के मध्य ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक दिनांक 23 जून 2023 को 01.00 बजे से 06.40 बजे तक लिया जाएगा जिसमें गर्डर लांचिंग एवं रोड अंडर ब्रिज के बॉक्स पुशिंग का कार्य किया जाएगा, उपरोक्त अपग्रेडेशन का कार्य समपार फाटक कमाक  442 (किमी.859/17-19) सुपेला गेट पर किया जाएगा । जिसके तहत कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा ।

रद्द रहने वाली ट्रेनें- 

1. गाड़ी संख्या 08701 रायपुर -दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल दिनांक 23 जून 2023 को रायपुर से रद्द रहेगी । 

2. गाड़ी संख्या 08702 दुर्ग-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल दिनांक 23 जून 2023 को दुर्ग से रद्द रहेगी ।

3. गाड़ी संख्या 18109 टाटा-इतवारी एक्सप्रेस दिनांक 22 जून 2023 को टाटानगर से रद्द रहेगी ।

4. गाड़ी संख्या 18239 कोरबा-इतवारी एक्सप्रेस दिनांक 22 जून 2023 को कोरबा से रद्द रहेगी । 

5. गाड़ी संख्या 18240 इतवारी- बिलासपुर एक्सप्रेस दिनांक 22 जून 2023 को इतवारी से रद्द रहेगी ।

6. गाड़ी संख्या 18110 इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस दिनांक 22 जून 2023 को इतवारी से रद्द रहेगी ।

7. गाड़ी संख्या 08730 रायपुर दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल दिनांक 23 जून 3023 को रद्द रहेगी।

रीशेड्यूलिंग होने वाली ट्रेन- 

(1)  गाड़ी संख्या 12808 निजामुद्दीन-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस को दिनांक 22 जून 2023 को निजामुद्दीन स्टेशन से 03 घंटे रीशेड्यूल किया जाएगा ।

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेन- 

(1) गाड़ी संख्या 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस दिनांक 22 जून 2023 को गोंदिया से चलकर परिवर्तित मार्ग नैनपुर-जबलपुर-कटनी होते हुए जाएगी यह गाड़ी गोंदिया –उसलापुर- कटनी के मध्य रद्द रहेगी।

विशाखापट्नम रेल मंडल के रायगड़ा-विजयनगरम सेक्शन ट्रेफिक कम पावर ब्लॉक

रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास हेतु ईस्ट कोस्ट रेलवे के विशाखापट्नम रेल मंडल के रायगड़ा-विजयनगरम सेक्शन ट्रेफिक कम पावर ब्लॉक लेकर कुछ कार्य किया जायेगा । यह कार्य दिनांक 21 एवं 22 जून, 2023 (02 दिन) तक किया जायेगा । इस कार्य के पूर्ण होते ही गाडियों की समयबद्धता एवं गति में तेजी आयेगी ।       

  इस कार्य के फलस्वरूप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा । जिसका विवरण इस प्रकार हैः-

*रद्द होने वाली गाडियां*:-

1) दिनांक 22 जून, 2023 को रायपुर एवं विशाखापटनम से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08227/08528 रायपुर-विशाखापटनम-रायपुर पेसेजर स्पेशल रद्द रहेगी ।

2) दिनांक 21 जून, 2023 को दुर्ग एवं विशाखापटनम से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18530 /18529 विशाखापटनम-दुर्ग- विशाखापटनम एक्सप्रेस रद्द की गई है ।

*देरी से चलने वाली गाड़ी* :-

1)  दिनांक 22 जून, 2023 को विशाखापटनम से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12807 विशाखापटनम-निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस 02 घंटे 30 मिनिट देरी से चलेगी । 

  • Related Posts

    STRIKE; बैंक हड़ताल टली, देर रात मीटिंग के बाद टाला फैसला, आज से खुलेंगे बैंक,आम लोगों को राहत

    रायपुर , देशभर के बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी राहत की खबर है. 28 से 30 सितंबर तक होने वाली 3 दिन की राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल फिलहाल टाल दी गई…

    BANK STRIKE; 28 से 30 सितंबर तक देशव्यापी बैंक हड़ताल, मुसीबत से बचने के लिए SBI ने ग्राहकों को दी ये सलाह

    नई दिल्ली, देश में बैंक कर्मचारियों की यूनियनों द्वारा आगामी दिनों में राष्ट्रव्यापी हड़ताल होने वाली है। जिसे देखते हुए देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक यानी कि भारतीय स्टेट…

    You Missed

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात