राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बोलीं – न्याय इतना महंगा न हो कि आम आदमी की पहुंच से दूर हो जाए

जबलपुर ,  राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने कहा कि न्याय इतना मंहगा न हो कि आम आदमी की पहुंच से दूर हो जाए। वे ट्रिपल आईटीडीएम से हाईकोर्ट की एनेक्सी बिल्डिंग के आनलाइन शिलान्यास अवसर पर बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका में महिलाओं की भागीदारी बढाई जानी चाहिए।

भूमि पूजन पुरानी जिला अदालत में हुआ, लेकिन राष्ट्रपति ने इसे वर्चुअल रूप से संपन्न कराया। भूमि पूजन कार्यक्रम में राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्य न्यायाधीश रवि मलिमठ व महाधिवक्ता प्रशांत सिंह उपस्थित रहे। मप्र हाई कोर्ट की मौजूदा इमारत स्थापत्य कला के सिलसिले में नायाब है। इसी के अनुरूप निर्माण-शैली वाला हाई कोर्ट का नया भवन नौ मंजिला होगा। इसके साथ दो बेसमेंट बनेंगे। इस नए भवन में कुल 60 कोर्ट रूम बनाने का प्रस्ताव है। जिसके पहले चरण में 31 कोर्ट रूम बनाए जाएंगे। नया भवन एक लाख 14 हजार 108 वर्गमीटर में निर्मित होगा।

प्रत्येक तल में कोर्ट रूम के अलावा सुविधा के लिए आवश्यक सभागार बनेंगे

विधि विभाग ने 10 अगस्त 2023 को इसके लिए 460 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति दी है। दोनों बेसमेंट में 400 कार पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग (भवन) द्वारा किया जाएगा। नौ मंजिला भवन के प्रत्येक तल में कोर्ट रूम के अलावा अधिवक्ताओं, शासकीय अधिवक्ताओं, पक्षकारों की सुविधा के लिए आवश्यक सभागार बनेंगे। रजिस्ट्रार जनरल कार्यालय, वीडियो कान्फ्रेंसिंग रूम के अलावा अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा बिल्डिंग मैनेजमेंट सिस्टम, फायर अलार्म, फायर फायटिंग सिस्टम, सीसीटीवी, डेटा नेटवर्किंग, आडियो-विजुअल सिस्टम जैसी सुविधाएं भी रहेंगी। पुरानी जिला अदालत व अन्य वर्तमान भवनों को तोड़कर नया भवन बनाया जाएगा।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    HC;अब 2 महीने में याचिकाओं के निपटारे की होगी कोशिश, गिरफ्तारी केवल अंतिम विकल्प होना चाहिए

    0 हाईकोर्ट ने जमानत पर फैसलों को लेकर जारी किया महत्वपूर्ण नोटिफिकेशन बिलासपुर, हाईकोर्ट ने जमानत पर फैसलों को लेकर महत्वपूर्ण नोटिफिकेशन जारी किया है। प्रभारी रजिस्ट्रार जनरल द्वारा जारी…

    SC; राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की सुप्रीम कोर्ट ने बंद की सुनवाई, निचली अदालत में चलेगा मामला

    नईदिल्ली, राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा था, जिसमें आज सोमवार को सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने संबंधित…

    You Missed

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश