रिटायरमेंट को लेकर माही ने कहा कुछ ऐसा कि फैंस की हो गई बल्ले-बल्ले

नईदिल्ली, इंडियन प्रीमियर लीग का 16वां सीजन खत्म होने के साथ ही फैंस के मन में एक निराशा है कि क्या इस सीजन उन्होंने आखिरी बार महेंद्र सिंह धोनी को खेलते देखा? हालांकि, धोनी ने अभी तक अपने रिटायरमेंट की अनाउंसमेंट नहीं की है, लेकिन उन्होंने आईपीएल पोस्ट प्रेजेंटेशन के दौरान कुछ ऐसा कहा जो फैंस के लिए एक बड़ी ट्रीट हो सकता है।

मेरे लिए संन्यास लेने का बेस्ट टाइम-एमएस धोनी

सोमवार को गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए रोमांचक मुकाबले के बाद सीएसके के कप्तान एमएस धोनी ने कहा कि रिटायरमेंट का फैसला लेने के लिए अभी उनके पास काफी समय बचा है। उन्होंने कहा कि अगर सिचुएशन को देखें तो मेरे लिए संन्यास लेने का यह बेस्ट टाइम है। मुझे यह कहना आसान है कि मैं अब विदा ले रहा हूं, लेकिन अगले 9 महीने तक कड़ी मेहनत करके लौटना और एक और सीजन खेलना कठिन है। आगे धोनी ने कहा कि शरीर को साथ देना होगा। चेन्नई के फैंस ने मुझे जो प्यार दिया है, उनके लिए यह मेरा तोहफा होगा कि मैं एक सीजन और खेलूं। धोनी ने कहा कि जो प्यार और जज्बात फैंस ने दिखाए हैं मुझे भी उनके लिए कुछ करना चाहिए।

एमएस धोनी की इस बात को सुनकर फैंस के चेहरे पर भी बड़ी सी स्माइल आ गई, क्योंकि उन्होंने एक हिंट तो अपने फैंस को दे दी है कि शायद वह अगला सीजन भी सीएसके की कप्तानी करते हुए खेलेंगे। बता दें कि धोनी 41 साल के हो चुके हैं और जुलाई में 42 के हो जाएंगे। 2020 में उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से अलविदा कहा था। हालांकि, इसके बाद भी वह चेन्नई सुपर किंग्स का नेतृत्व करते रहे हैं।

धोनी की कप्तानी में पांचवीं बार सीएसके ने जीता खिताब

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल के इतिहास में मुंबई इंडियंस की बराबरी कर ली है। उसने इस सीजन 5 वीं ट्रॉफी अपने नाम की। गुजरात टाइटंस के खिलाफ हुए मैच में चेन्नई ने 5 विकेट से जीत हासिल की। दरअसल, डकवर्थ लुईस मेथड के तहत बारिश के बाद चेन्नई सुपर किंग्स को 15 ओवर में 171 रन बनाने थे, जो उसने आखिरी गेंद पर बना लिए। रवींद्र जडेजा ने चौका मार कर अपनी टीम को जीत दिलाई। वहीं, पहली पारी में गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए थे।

  • Related Posts

    GAME; गैर-आवासीय खेल अकादमियों में प्रवेश और प्रवेश नवीनीकरण के लिए चयन ट्रायल 30 सितम्बर और 1 अक्टूबर को

    *तीरंदाजी, फुटबॉल, हॉकी और एथलेटिक्स खिलाड़ियों के लिए चयन ट्रायल, आधार कॉर्ड, निवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र या जन्मतिथि के उल्लेख वाली प्रमाणित अंकसूची उपलब्ध कराना अनिवार्य* रायपुर. राज्य…

    GAME; स्वर्ण पदक विजेता संजू देवी को 51 लाख देने की घोषणा, मुख्यमंत्री निवास में हुई मुलाकात

     रायपुर, एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला कबड्डी टीम की सदस्य और छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर