रिटायर्ड RTO ऑफिसर के घर से जमापूंजी की चोरी; केयरटेकर सोता रहा गया

रायपुर, राजधानी के पाश कालोनी में चोरी की घटना लगातार बढ़ते जा रही है। इस बार चोरों ने खम्हारडीह थाने से डेढ़ किलोमीटर दूर गीतांजलि नगर के रहने वाले रिटायर्ड RTO अफसर के घर चोरी की है। पीड़ित अपने परिवार के साथ रमजान में नमाज पढ़ने पैतृक गांव कवर्धा गए हुए थे। इसी बीच चोरों ने घर के अंदर से 60 तोला गहने और कैश पार कर दिेए हैं।

हैरानी की बात यह है कि घर की सुरक्षा में पीड़ित ने एक केयरटेकर भी रखा हुआ है, जो घटना के वक्त अपनी पत्नी के साथ दूसरे कमरे में सो रहा था। अगले दिन सुबह उठने पर उसे इस चोरी की घटना का पता चला है।

इस मामले में पीड़ित अब्दुल गनी खान ने पुलिस को बताया कि वह परिवहन विभाग से रिटायर्ड हुए हैं। 13 अप्रैल की दोपहर 3 बजे के करीब अपनी बेटी गुरनाज के साथ वो अपने गांव रेंगाखार कवर्धा गए हुए थे। यहां वे रमजान के महीने में रोजा पढ़ने के लिए जाते हैं। तभी 15 अप्रैल की सुबह 7:30 बजे के करीब घर का केयरटेकर सुशील सोनानी का फोन आया। सुशील ने ही घटना की जानकारी दी है।

छत के रास्ते घुसे चोर

इसके बाद हम मौके पर पहुंचे। तब देखा कि घर के अंदर सामान बिखरा हुआ था। अलमारी में रखे गहने और कैश गायब थे। उन्होंने यह भी बताया कि छत की तरफ लगे दरवाजे की कुंडी टूटी हुई थी। ऐसे में चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए थे। चोरों ने अलमारी को तोड़कर इस वारदात को अंजाम दिया है।

  • Related Posts

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    बिलासपुर, बिलासपुर हाईकोर्ट ने आज लंबे समय से आबकारी घोटाले मामले में जेल में बंद पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा रायपुर महापौर रहे एजाज ढेबर के भाई और कारोबारी अनवर…

    SC; ‘मुआवजे में देरी पर एम्प्लॉयर को जेब से भरना होगा पैसा’ सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

    नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया है कि कर्मचारी प्रतिकर अधिनियम के तहत पेनल्टी की रकम एम्प्लॉयर को खुद चुकानी पड़ेगी, भले ही मुआवजा इंश्योरेंस से कवर हो। कोर्ट…

    You Missed

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई