रेलवे की पहल; अब घर बैठे लीजिए रेल टिकट, लाइन लगाने की जरुरत नहीं

*“मोबाइल ऐप से जनरल टिकट की खरीदी में हो रही है बढ़ोत्तरी *यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप” का करें उपयोग*

रायपुर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे यात्री सुविधाओं के लिए निरंतर प्रयासरत है । इस शृंखला में  ऑनलाइन टिकटिंग सुविधा के बाद मोबाइल से ऐप द्वारा जनरल टिकट खरीदने की सुविधा यात्रियों को दी गई है । इस सुविधा से यात्रियों को स्टेशन पर आकार टिकट काउंटर से लाइन में खड़े होकर टिकट खरीदने की जरूरत अब नहीं है । इस यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप को यात्रियो का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है एवं दिनों-दिन इस सुविधा के उपयोग करने वाले यात्रियों की संख्या में वृद्धि हो रही है ।

यात्रियों को टिकट काउण्टरों में लगने वाली लाइनों से निजात दिलाने, शीघ्र टिकट उपलव्ध कराने के उद्देश्य से घर बैठे यात्रा टिकट बुकिंग के साथ साथ सीजन टिकट (एमएसटी) जारी व नवीनीकरण कराने हेतु यूटीएस मोबाइल ऐप की सुविधा प्रदान की गई है । यात्री अपने मोबाइल पर इस ऐप को डाउनलोड करके घर बैठे आसानी के साथ त्वरित अनारक्षित टिकट बुकिंग तथा सीजन टिकट (एमएसटी) जारी व नवीनीकरण कर सकते हैं । इस मोबाइल ऐप के माध्यम से प्लेटफॉर्म टिकट भी प्राप्त किये जा सकते हैं ।

स्टेशन से 25 किमी की दूरी से भी टिकिट खरीदी संभव

स्टेशन से दूर रहने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसके दायरे को बढ़ाकर 25 किमी भी कर दिया गया है, अर्थात यात्रीगण स्टेशन से 25 किमी की दूरी से भी इस ऐप के माध्यम से अनारक्षित टिकट बुकिंग तथा सीजन टिकट (एमएसटी) जारी व नवीनीकरण कर सकते हैं ।

17 लाख से भी अधिक रेल यात्रियों ने खरीदी टिकिट

इसी कड़ी में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत वर्तमान वित्तीय वर्ष के अप्रैल’ 2023 से अभी तक ’ 2023 तक कुल आरक्षित टिकटों की बूकिंग में 80 प्रतिशत से भी अधिक मोबाइल टिकटिंग से बुक किए गए । इसी प्रकार इसी समान अवधि में लगभग 17 लाख से भी अधिक रेल यात्रियों ने यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप (UTS on Mobile app) के द्वारा अनारक्षित टिकट की खरीदी कर यात्रा की । 

ऐसे करें

 *यूटीएस मोबाइल ऐप द्वारा सीजन टिकट (एमएसटी) जारी व नवीनीकरण कराने के तरीके -* 

• गूगल प्ले स्टोर, एप्पल स्टोर से यूटीएस मोबाइल ऐप डाउनलोड करें तथा रजिस्ट्रेशन हेतु साइन अप करें। 

• लॉगिन आई.डी. मोबाइल नं. रजिस्टर्ड करें तथा मेसेज के द्वारा प्राप्त चार अंकों के पासवर्ड का उपयोग करें।

• टिकटों के प्रकार का चयन करें। (यात्रा टिकट, सीजन टिकट, प्लेटफार्म टिकट तथा यात्रियों की संख्या)

• टिकट के भुगतान हेतु R-Wallet का उपयोग करें। R-Wallet को डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यू.पी.आई जैसे पेटीएम, गूगल-पे, फोन पे आदि अथवा यू.टी.एस. काउण्टर द्वारा रिचार्ज किया जा सकता है ।

• R-Wallet के अलावा डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यू.पी.आई द्वारा भी भुगतान किया जा सकता है ।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    PETROL-DIESEL; पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपये लीटर सस्ता, इस कंपनी ने घटाए दाम, देशभर में 7,000 से ज्यादा पेट्रोल पंप

    नई दिल्ली, कच्चे तेल की कीमत में गिरावट का असर अब दिखने लगा है। भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट फ्यूल रिटेलर नायरा एनर्जी ने पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये…

    GOLD; लगातार चौथे हफ्ते गिरावट की तरफ बढ़ रहा सोना

    नई दिल्ली, मुहर्रम के मौके पर आज एमसीएक्स पर सुबह के सत्र में ट्रेडिंग बंद है। लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना लगातार चौथे हफ्ते गिरावट की तरफ बढ़ रहा है।…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’