लव राशिफल; प्रेम संबंधों को लेकर चल रही दोहरी मानसिकता आज दूर होगी

Love Rashifal Today March 22 2023

मेष, आप घर बैठने वाले लोगों में से नहीं है इसलिए आपको समय परेशान करने वाला है. प्रेम संबंधों पर भी विराम लगा नजर आता है. लव-लाइफ में एक ठहराव सा देखकर मन विचलित होगा लेकिन सिवाय इंतजार के आप कुछ कर नहीं पाएंगे.

वृष, आज पूरे दिन आपका अपने साथी से किसी न किसी बात पर झगड़ा होता रहेगा. आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा. हो सके तो आज अपने लव पार्टनर से दूरी बनाकर रखें.

मिथुन, प्रेम संबंधों के बारे में आपकी जो दोहरी मानसिकता बनी हुई है उसे दूर कीजिए. बीच मंझदार में चलने से डूबने का योग ज्यादा बनता है. यही स्थिति आपके प्रेमी की भी होगी, वह भी बहुत ज्यादा भ्रमित होगा कि आगे बढ़े या पीछे हट जाएं.

कर्क,लव पार्टनर से रिलेशन खराब रहेंगे. लड़ाई झगड़ों के कारण दूरी भी बढ़ सकती है. लव लाइफ में किसी तीसरे व्यक्ति की सलाह लेना उचित रहेगा.

सिंह, कुछ बातों को लेकर आप दोनों के मध्य खींचतान दिखाई देती है. आप दोनों की प्रॉब्लम ये है कि जो सामने है वह आपको नजर नहीं आता और जो नहीं है उसे पाने के लिए आप बहस करते हैं. प्रेमी को नजर अंदाज कर आप परिवार के साथ रहना चाहेंगे पर मन वहां भी नहीं रमेगा.

कन्या, ससुराल पक्ष से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है. जिससे आपका आपके साथी के साथ रिश्ता बिगड़ने के आसार दिखाई दे रहे हैं.

तुला, बिना बात किए प्रेमी तक अपनी बात बिलकुल भी नहीं पहुंचा सकते हैं. इसलिए अपनी बात को बिना किसी रुकावट के प्रेमी तक पहुंचाए. जो दिल में है सीधा वही बात करें. इधर-उधर की फालतू की बातें बिलकुल भी ना हांके. सीधी बात, नो बकवास की तर्ज पर चलें.

वृश्चिक, आज आपका प्यार सातवें आसमान पर होगा. आप अपने साथी को इंप्रेस करने की भरपूर कोशिश करेंगे. इंटरनेट के जरिए लव रिलेशन बनाते समय सावधानी बरतें.

धनु, प्रेम संबंधों में व्यक्ति अपना आदर्श व्यक्तित्व सामने रखकर चलता है. जिससे कभी-कभी प्यार कम तो दिखावा ज्यादा लगता है. सारे आदर्श एक ओर रखकर आप खुलकर सामने आने वाले हैं. बिना औपचारिकता के सहज रूप से बातें होगी. आप दोनों एक-दूसरे के प्रति अपने प्‍यार को जाहिर कर पाएंगे.

मकर, प्यार का इजहार करने के लिए दिन अच्छा रहेगा. शादीशुदा जातकों को ससुराल पक्ष से कोई खास गिफ्ट हासिल हो सकता है.

कुंभ, अगर कोई आपके मानसिक स्तर से मेल नहीं खाता है तब उससे आप दूर भागने का प्रयास करते हैं. यही बात प्रेमी जीवन पर भी लागू होती है जिस कारण आपको कोई मिल नहीं पाया. लेकिन इंतजार खतम क्योंकि आपके जैसा कोई मिलने वाला है.

मीन, पार्टनर के साथ जरा जरा सी बात पर झगड़ा हो सकता है. आप गुस्से में आकर कोई ऐसा निर्णय ले सकते हैं जिससे बाद में आपको पछताना पड़े.

  • Related Posts

    MERDER; एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, 2 की हालत गंभीर, पुरानी रंजिश में पड़ोसी ने किया हमला

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में मंगलवार को एक ही परिवार के पांच लोगों पर जानलेवा हमला किया गया है। घरेलू विवाद के चलते पड़ोसी ने एक ही परिवार के…

    CONSUMER FORUM; खाताधारकों को नुकसान के लिए उपभोक्ता आयोग ने डाक विभाग को माना जिम्मेदार,1.91 करोड़ भुगतान का दिया आदेश

    0 रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय डाकघर का मामला रायपुर,  डाक बचत खातों में हुई बड़ी वित्तीय अनियमितता के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने भारतीय डाक विभाग को…

    You Missed

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई