लापरवाही; मिक्सर मशीन का ऊपरी हिस्सा 11 केवी तार से टकराया, तीन मजदूर की मौत

बिलासपुर, छत्तीसगढ के जांजगीर-चांपा जिले के बाराद्वार थाना अंतर्गत ग्राम खम्हरिया में सीसी रोड निर्माण के दौरान करंट लगने से तीन मजदूर की मौत हो गई। जबकि दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा तब हुआ जब मजदूर काम खत्मकर मिक्सर मशीन को वापस ले जा रहे थे। मशीन का ऊपरी हिस्सा 11 केवी तार के संपर्क में आया और करंट लगने से मजदूर बुरी तरह से झुलस गए।पुलिस के अनुसार ग्राम खम्हरिया में मंगल भवन से राजू के घर तक पंचायत सीसी रोड का निर्माण करा रही है। रविवार को काम खत्म करने के बाद मजदूर मिक्सर लिफ्ट मशीन को धकेलते हुए ले जा रहे थे, उसी बीच मिक्सर मशीन का ऊपरी हिस्सा 11 केवी तार की चपेट में आ गया और मशीन को धकेल रहे राजकुमार सेवक, प्रेमलाल महिलांगे, अजय सिंह सिदार, नागेन्द्र सिंह, परउ राम झुलस गए।

सभी मजदूरों को इलाज के लिए चांपा ले जाया जा रहा था, चांपा पहुंचने से पहले ही घायल राजकुमार सेवक (28) पिता तिहारू राम, प्रेमलाल महिलांगे (20) पिता स्व. रामलाल, अजय सिंह सिदार (22) पिता स्व. धनेश्वर सिंह सहित 3 मजदूरों की मौत हो गई हैं। गंभीर रूप से घायल 2 मजदूर नागेन्द्र सिंह व परउ राम का इलाज एनकेएच हास्पिटल चांपा में किया जा रहा है।

शादी की चल रही थी तैयारी, बंट चुका था कार्ड

मृतक अजय सिंह सिदार की सगाई हो चुकी थी। उसकी शादी 4 अप्रैल को भोथिया में हुई थी, इधर परिवार के लोग अजय सिंह की शादी की तैयारी में जुटे थे। परिवार सहित पूरे गांव में उसके शादी का कार्ड भी बट चुका था, लेकिन इसी बीच अचानक करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। इसी तरह मृतक प्रेम लाल महिलांगे की 26 मार्च को सगाई थी, लेकिन हादसे में दोनों युवक शादी के पहले ही मौत हो गई।

तीन मासूम अनाथ

राजकुमार सेवक की शादी हो चुकी है, मगर उसके तीन छोटे-छोटे बच्चों है। इस हादसे से तीनों मासूम बच्चों के ऊपर से अब पिता का साया उठ गया। इस संबंध में बाराद्वार थाना प्रभारी राजेश पटेल का कहना है कि खम्हरिया में काम के दौरान करंट से पांच मजदूरों के घायल होने की जानकारी मिली है। सभी घायलों को इलाज के लिए चांपा भेजा गया था। चांपा थाना से मर्ग डायरी आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    HC; विधायक देवेंद्र यादव ने नहीं दिया शपथ पत्र, हाईकोर्ट नाराज

    बिलासपुर,विधायक देवेंद्र यादव के चुनाव को हाईकोर्ट में दी गयी चुनौती पर बुधवार को सुनवाई हुई। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान इस बात पर नाराजगी जतायी कि अब तक देवेंद्र…

    CRIME;कोयला खदान में डीजल चोरी,सात आरोपी गिरफ्तार, ASI समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

    बिलासपुर, पडोसी जिले में कोरबा के एसईसीएल (SECL) की गेवरा कोयला खदान से भारी मशीनों के लिए उपयोग किए जाने वाले डीजल की चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी…

    You Missed

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई