लालू यादव के परिवार की 6 करोड़ की संपत्ति अटैच; नौकरी के बदले जमीन केस में ईडी का एक्शन

पटना, पूर्व रेल मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की संपत्ति को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अटैच कर लिया है. लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार की तकरीबन 6 करोड़, 2 लाख रुपये की संपत्ति अटैच की गई है. तीसरी बार लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार की संपत्ति को ED द्वारा अटैच किए जाने की खबर है. ईडी की इस कार्रवाई पर बिहार की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज होने लगी है.

ईडी की ओर से जो कार्रवाई की गई है उसमें लालू प्रसाद यादव के परिवार से जुड़े कई लोग शामिल हैं. केंद्रीय जांच एजेंसी ED ने करीब 6 करोड़, दो लाख रुपये की अनुमानित कीमत वाली कई प्रॉपर्टी को अटैच किया है. इन संपत्तियों में बिहार, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में स्थित कई प्रॉपर्टी को अटैच किया गया है. लालू प्रसाद यादव के खिलाफ जमीन के बदले नौकरी देने जैसे भ्रष्टाचार मामले की जांच चल रही है.

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चल रही जांच
लालू प्रसाद यादव रेलवे में नौकरी के बदले रिश्वत में जमीन लेने के आरोपों के मामले में सीबीआई की जांच के रडार पर हैं. मनी लॉन्ड्रिंग केस में भी उनके खिलाफ ईडी की जांच चल रही है. सीबीआई इस मामले में चार्जशीट भी दाखिल कर चुकी है. इसमें लालू यादव के करीबी व पूर्व विधायक भोला यादव और हृदयानंद चौधरी भी अभियुक्त हैं. आरजेडी नेता लालू यादव के ओएसडी रहे भोला यादव को सीबीआई ने 27 जुलाई को गिरफ्तार किया था.

  • Related Posts

    ACCIDENT; बालोद सड़क हादसे में मरने वालों की सांख्या 6 हुई , 7 गंभीर घायल रायपुर रेफर, ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर

    दुर्ग, बालोद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है। हादसे में घायल एक और व्यक्ति ने धमतरी…

    CRIME; बाल मजदूरी और मानव तस्करी का संगठित खेल बेनकाब, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में 10 ठिकानों पर छापेमारी

    महासमुंद, मानव तस्करी और श्रमिकों के अवैध परिवहन से जुड़े संगठित नेटवर्क के खिलाफ महासमुंद पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई की। पुलिस ने छत्तीसगढ़ और ओडिशा में करीब 10 ठिकानों…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर