वर्ल्ड कप की टिकटें आज से मिलेंगी;भारत के मैचों की 30 अगस्त से बिकेंगी; भारत-पाक मैच के 3 सितंबर से

नईदिल्ली, भारत में 5 अक्टूबर से शुरू हो रहे वनडे वर्ल्ड कप के लिए टिकट आज रात आठ बजे मिलेंगे। टिकट https://tickets.cricketworldcup.com पर जाकर बुक कर सकते हैं। अभी भारत के मैचों की टिकट नहीं मिलेगी। इसके लिए 30 अगस्त तक इंतजार करना पड़ेगा। भारत-पाकिस्तान मैच के टिकट 3 सितंबर से मिलेंगे। सेमीफाइनल और फाइनल के टिकट 15 सितंबर से मिलेंगे। टिकट लेने के लिए फैंस को पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा।

टूर्नामेंट की शुरुआत 5 अक्टूबर को अहमदाबाद में होगी। भारतीय टीम अपना पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 अक्टूबर को चेन्नई में खेलेगी। भारतीय टीम 30 सितंबर को इंग्लैंड के खिलाफ गुवाहाटी और 3 अक्टूबर नीदरलैंड्स के खिलाफ अपने अभ्यास मैच खेलेगी।

भारत और पाक का मैच 14 अक्टूबर को
वर्ल्ड कप का हाई वोल्टेज मैच यानी भारत और पाकिस्तान का मुकाबला अहमदाबाद में 14 अक्टूबर को खेला जाएगा। पहले यह मैच 15 अक्टूबर से खेला जाना था, लेकिन इसी दिन से नवरात्र की शुरुआत होने की वजह से भारत-पाक मैच सहित 9 मैचों की तारीख में बदलाव किया गया।

भारत के 10 शहरों में होंगे मुकाबले
विश्व कप के मैच भारत के 10 शहरों में खेले जाएंगे। हैदराबाद, अहमदाबाद, धर्मशाला, दिल्ली, चेन्नई, लखनऊ, पुणे, बेंगलुरु, मुंबई और कोलकाता में मुकाबले हैं। अहमदाबाद में पांच अक्तूबर को उद्घाटन मैच और 19 नवंबर को फाइनल खेला जाएगा। इस विश्व कप में कुल 10 टीमें भाग लेंगी। श्रीलंका और नीदरलैंड की टीमें क्वालिफायर्स के तहत इस टूर्नामेंट में पहुंची हैं।

राउंड रॉबिन फॉर्मेट में होगा विश्व कप
इस विश्व कप में सभी टीमें बाकी नौ टीमों के साथ राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेलेंगी। इनमें से अंक तालिका में शुरुआती चार स्थान पर रहने वाली टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी और यहां जीतने वाली टीमें फाइनल में भिडे़ंगी। पिछली बार इंग्लैंड में भी इसी फॉर्मेट में विश्व कप का आयोजन हुआ था। तब इंग्लिश टीम ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराया था।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SL VS IND 1st Test; मानव सुथार के आगे श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने घुटने टेके, भारत ने 165 रन से जीता गॉल टेस्ट

     नईदिल्ली, भारत और श्रीलंका के बीच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया पहला टेस्ट मैच टीम इंडिया ने 165 रन से जीत लिया है. इस जीत के साथ भारत ने…

    CRICKET; दो से दस दिन का टेस्ट क्रिकेट ! ……..

    क्रिकेट प्रेमियों के लिए उनके मनोरंजन के हिसाब से टेस्ट क्रिकेट के अलावा वन डे और टी-20 फॉर्मेट के मैच इजाद हो गए है। भविष्य में इस बात से भी…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार