वादाखिलाफी से खफा सर्व दैवेभो बेमुद्दत हड़ताल पर;मंत्री के आश्वासन को भी अधिकारी नकार रहे

रायपुर, छत्तीसगढ़ सर्व विभाग दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी आज 3 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। क्योंकि 3 जुलाई 2018 को तत्कालीन जन घोषणा समिति के संयोजक वर्तमान उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव  ने 10 दिन में मांगे पूरा करने का वादा किया था। आज  पांचवी बरसी पर अनिश्चितकालीन आंदोलन करने का निर्णय दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने किया।‌

सर्व दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष कौशलेश तिवारी एवं महासचिव सूरज सिंह ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश के सभी जिलों में अनिश्चितकालीन आंदोलन प्रारंभ किया गया है। आंदोलनकारियों की सभा को संबोधित करते हुए कर्मचारी नेता विजय कुमार झा ने बताया है कि सर्व दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी हजारों किलोमीटर पदयात्रा कर राजधानी पहुंचे थे।बूढ़ातालाब धरना स्थल पर सरकार के कद्दावर मंत्री कवासी लखमा ने तत्कालीन कलेक्टर सौरभ कुमार एवं एसपी के उपस्थिति में जूस पिलाकर आंदोलन को समाप्त कराया था।

उन्होंने आश्वस्त किया था कि उनकी जायज मांगे शीघ्र पूर्ण की जाएगी। मंत्री के सार्वजनिक मंच से दिए गए आश्वासन को भी 2 साल से प्रदेश के अधिकारियों ने पूरा नहीं किया। अब दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी आर पार की लड़ाई लड़ते हुए अनुपूरक बजट में उनके साथ न्याय करने के लिए अनिश्चितकालीन आंदोलन प्रारंभ किए हैं। श्री झा ने सीधी भर्ती बंद कर दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को रिक्त पदों पर नियमितीकरण तत्काल किए जाने की मांग मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से की है।

  • Related Posts

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    रायपुर, उद्योग विभाग में बॉयलर इंस्पेक्टर (निरीक्षक वाष्पयंत्र परीक्षा-2024) के पद पर नियुक्ति को लेकर उठे विवाद पर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (PSC) ने आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी कर आरोपों को भ्रामक…

    CGSWC; 8 से 13 मार्च तक महा जनसुनवाई सप्ताह का आयोजन, राज्य महिला आयोग की पहल

    रायपुर, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग प्रदेशभर में विशेष अभियान शुरू करने जा रहा है। 8 से 13 मार्च 2026 तक राज्य के सभी 33…

    You Missed

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत