वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 टीम का ऐलान, विराट और रोहित को जगह नहीं, हार्दिक पंड्या कप्तान

नई दिल्ली. वेस्टइंडीज के खिलाफ इसी महीने खेली जाने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. रोहित शर्मा और विराट कोहली टीम में शामिल नहीं है तो कप्तानी एक बार फिर से हार्दिक पंड्या के हाथों में दी गई है. यशस्वी जायसवाल को टी20 टीम में भी मौका दिया गया है.

भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 टी20 मुकाबलों की सीरीज में खेलना है. इस दौरे के लिए चयनकर्ताओं ने युवाओं को ज्यादा से ज्यादा मौके देने का फैसला लिया. नए मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर की अध्यक्षता में चुनी गई यह पहली टीम है. मंगलवार को ही उनको बीसीसीआई ने यह जिम्मेदारी दी है. टीम में नए चेहरे के तौर पर तिलक वर्मा, यशस्वी जायसवाल और मुकेश कुमार को जगह दी गई है. संजू सैमसन की वापसी हुई है जबकि शुभमन गिल और ईशन टीम में शामिल हैं.

टीम में युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव की जोड़ी के साथ ही रवि बिश्नोई को भी शामिल किया गया है. तेज गेंदबाजी में युवाओं पर ही भरोसा जताया गया है. अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, आवेश खान और मुकेश कुमार को चुना गया है.

पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज का पहला मैच 3 अगस्त को खेला जाना है. इसके बाद दोनों टीमों 6 और फिर 8 अगस्त को खेलने उतरेगी. 12 अगस्त को चौथा जबकि 13 अगस्त को सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला खेला जाएगा.

वेस्टइंडीज के खिलाफ चुनी गई टी20 टीम

इशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (उप कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (कप्तान), अक्षऱ पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, आवेश खान, मुकेश कुमार

  • Related Posts

    CRICKET; दो से दस दिन का टेस्ट क्रिकेट ! ……..

    क्रिकेट प्रेमियों के लिए उनके मनोरंजन के हिसाब से टेस्ट क्रिकेट के अलावा वन डे और टी-20 फॉर्मेट के मैच इजाद हो गए है। भविष्य में इस बात से भी…

    GAME; 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा स्पर्धा की मेजबानी करेगा जीपीएम, 18 से 21अगस्त तक जुटेंगे खिलाड़ी

    *पांचों संभागों के 540 खिलाड़ी जिम्नास्टिक, क्रिकेट, ताईक्वांडो और कबड्डी में दिखाएंगे दम रायपुर, प्रदेश के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला 18 से 21 अगस्त तक आयोजित होने वाली 26वीं राज्य स्तरीय शालेय…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार