शराब घोटाला ऐसा भी ? फिक्स रेट पर ओवररेट स्टिकर लगाकर बेची गई बोतलें

रायपुर, छत्तीसगढ़ की शराब दुकान से जुड़ा एक नए किस्म का घालमेल सामने आया है। राजधानी रायपुर की एक दुकान से शराब की बोतल खरीदने के बाद ग्राहक के होश उड़ गए, क्योंकि शराब की बोतल के बॉक्स पर छपे MRP रेट के ऊपर कीमत बढ़ाकर अलग रेट का स्टिकर लगा था। ग्राहक से ऊपर लगे रेट के पैसे लिए गए। जब घर आकर ग्राहक ने स्टिकर हटाया तो नीचे शराब की असल कीमत काफी कम छपी हुई थी।

यह गड़बड़ी रायपुर के तात्यापारा स्थित प्रीमियम लिकर शॉप से जुड़ी है। ग्राहक ने यहीं से सोलन ब्रैंड नेम वाली शराब ली। इसके बॉक्स पर प्रिंट रेट के अलावा बढ़े हुए दाम की एक स्टिकर लगाई गई थी। आमतौर पर शराब के शौकीन जल्दबाजी में बारीक स्टिकर पर ध्यान नहीं दे पाते और इसका फायदा दुकानदार उठा रहे हैं। शराब की बोतल पर असल रेट 750 लिखा था और स्टिकर 920 की थी। करीब 170 रुपए ग्राहक से अधिक ले लिए गए एक बोतल पर। दुकान पर ऐसी हजारों बोतलें बेची गई होंगी और सिर्फ एक दुकान से नहीं बल्कि प्रदेशभर की सैकड़ों दुकानों से ऐसी हजारों बोतल बेची गई होंगी और लोगों ने अधिक रुपए दे दिए।

क्वालिटी के मुताबिक रेट नहीं
शराब के शौकीन बता रहे हैं कि जिस क्वालिटी की शराब इन दिनों रायपुर समेत प्रदेशभर की दुकानों में मिल रही है वह बेहद निचले स्तर की है। इन शराब की बोतलों के बदले महंगी विदेशी ब्रांडेड शराब की कीमत वसूली जा रही है। कीमत के मुकाबले शराब की क्वालिटी पीने वालों को अच्छी महसूस नहीं हो रही।

अफसर की सफाई
जिला आबकारी अधिकारी अरविंद पटले ने इस मामले पर कहा कि हो सकता है कि शराब की बोतल का रेट बदल गया हो या बढ़ गया हो हम इसे देखेंगे। रेट बदलने या बढ़ने पर कंपनियां स्टिकर लगाती हैं, रेट में बदलाव की वजह से ऐसा हुआ होगा।

  • Related Posts

    STRIKE; शिक्षकों की कमी के चलते 11 दिनों से स्कूल में तालाबंदी के बाद बच्चों के साथ पालक भी सडक पर, भगतदेवरी के पास हाईवे जाम

    महासमुंद, छत्तीसगढ के महासमुंद जिले के भगतदेवरी इलाके के ग्राम ढोढरकसा के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षकों की कमी का मामला आखिरकार सड़क तक पहुंच गया। लंबे समय से…

    HIJACK; ‘इजरायली यात्रियों से भरे प्‍लेन के कॉकपिट से चीखने की आवाजें, पायलट पर चाकू से हमला’

    तेल अवीव, दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट ने बुधवार को सऊदी अरब के ऊपर इमरजेंसी सिग्नल भेजा और रास्ता बदल लिया। इससे इजरायल से यूएई…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर