शराब घोटाला; छतीसगढ़ के साथ झारखंड में भी ईडी कसेगी शिकंजा,आएंगे चपेट में कई बड़े नौकरशाह और नेता !

रांची, छत्तीसगढ़ के बाद झारखंड में भी ईडी शराब घोटाले की तह में जाएगी। इसकी प्रारंभिक जांच जारी है। बताया जा रहा है कि ग्रेटर नोएडा के कासना थाने में 30 जुलाई को दर्ज कांड संख्या 0196/2023 के आधार पर झारखंड ईडी भी नया प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट या इंफोर्समेंट केस इंफार्मेशन रिपोर्ट (ईसीआइआर) दर्ज कर अनुसंधान तेज करेगी। ईडी को उम्मीद है कि इस केस के अनुसंधान में झारखंड में शराब घोटाले के बड़े मामले का खुलासा होगा और इसकी जद में कई बड़े अधिकारी व नेता आएंगे।

ईडी ने जालसाजी का लगाया आरोप

कासना थाने में दर्ज प्राथमिकी में ईडी छत्तीसगढ़ ने आरोपियों के विरुद्ध एक षड्यंत्र के तहत जालसाजी करने का आरोप लगाया है। यह प्राथमिकी छत्तीसगढ़ ईडी के उप निदेशक हेमंत के बयान पर दर्ज की गई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले में शामिल आरोपितों की झारखंड में भी शराब बिक्री में भूमिका रही है।

नई नीति के तहत बिक रही थी शराब

गौरतलब है कि झारखंड में वर्ष 2022 के मई महीने से ही नई उत्पाद नीति के तहत शराब बिक रही है। इस नई उत्पाद नीति को छत्तीसगढ़ मॉडल के तहत लॉन्च किया गया था। इसमें छत्तीसगढ़ को होलोग्राम आपूर्ति करने वाली कंपनी प्रिज्म होलोग्राफी, सिक्यूरिटी फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड को ही झारखंड में भी होलोग्राम आपूर्ति का ठेका मिला था। इस कंपनी का फर्जीवाड़ा उजागर हो चुका है।

इसी तरह छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड को झारखंड में भी सलाहकार बनाया गया था, जिसे राजस्व के नुकसान के बाद हटाया जा चुका है। झारखंड में मैन पावर उपलब्ध कराने वाली कंपनी मेसर्स सुमित फैसिलिटिज लिमिटेड पर भी अनियमितता का आरोप लग चुका है, जिसकी बैंक गारंटी जब्त हो चुकी है।

  • Related Posts

    MINING; सिपाही की पिटाई कर रेत भरी गाडी लेकर भागने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, वाहन मालिक की तलाश जारी

    0 अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में आएगी और तेजी अंबिकापुर, राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि खनिज संसाधनों की लूट, अवैध कारोबार तथा शासकीय कार्य…

    ED; अब ड्रग्स मामले में ईडी की एंट्री! नव्या मलिक की संपत्तियों की होगी जांच, 850 लोगों का नाम सामने आया था, पुलिस से मांगी केस डायरी

    रायपुर, राजधानी रायपुर के ड्रग्स मामले में ईडी की एंट्री हो गई है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग, काला धन और अवैध तरीके से पैसे के लेन-देन के मामले…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’