शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका ने दी जान; सड़क पर मिली लाश, युवक ने भाई को व्हाट्सएप किया- हम दोनों साथ जी नहीं सके

गरियाबंद, छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले में शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली है। दोनों के शव सड़क किनारे मिले हैं। वहीं युवक की कार भी खड़ी मिली। सुसाइड करने से पहले युवक ने अपने भाई को वॉट्सऐप मैसेज भी किया था। जिसमें उसने लिखा है कि कि हम दोनों साथ जी नहीं सके, मगर हम दोनों को साथ में जला देना। मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र का है।

ग्राम रोबा में सड़क किनारे शनिवार सुबह संदिग्ध हालत में एक व्यक्ति और महिला की लाश मिली। लोगों ने जैसे ही दोनों लाशों को देखा, तुरंत पुलिस को सूचना दी थी। जानकारी के मुताबिक, आनंद राम साहू (43 वर्ष) ग्राम रोबा का रहने वाला था। वो गैस एजेंसी का काम करता था। गैस सप्लाई के काम से उसे अक्सर दूसरे जिलों में भी जाना पड़ता था। उसने पिछले 10 सालों से अपना गांव छोड़ दिया था और महासमुंद में पत्नी और 2 बच्चों के साथ रहने लगा था।

5 साल से प्रेम संबंध था

काम के सिलसिले में उसका आना-जाना महासमुंद जिले के महुआभाठा गांव में आना-जाना होता था। इसी दौरान उसकी जान-पहचान शादीशुदा और 2 बच्चों की मां देवकी दीवान (38 वर्ष) से हो गई। दोनों की जान-पहचान धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और दोनों के बीच अवैध संबंध बन गए। आनंद और देवकी के बीच पिछले 4-5 सालों से प्रेम संबंध थे, जिसकी भनक 2 साल पहले दोनों के परिवारों को भी हो गई थी। इसके कारण दोनों परिवारों में काफी झगड़े बढ़ गए थे। दोनों परिवारों ने महिला और पुरुष को समझाने की कोशिश की, लेकिन दोनों ही एक-दूसरे को छोड़ने के लिए तैयार नहीं थे।

आनंद अपनी प्रेमिका के साथ शुक्रवार रात फिंगेश्वर के रोबा गांव आया और यहां दोनों ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। सड़क किनारे दोनों की लाश मिली है। वहीं पास में उनकी कार भी खड़ी मिली है। लोगों की सूचना पर फिंगेश्वर थाना पुलिस, गरियाबंद स्पेशल टीम और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

  • Related Posts

    MERDER; एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, 2 की हालत गंभीर, पुरानी रंजिश में पड़ोसी ने किया हमला

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में मंगलवार को एक ही परिवार के पांच लोगों पर जानलेवा हमला किया गया है। घरेलू विवाद के चलते पड़ोसी ने एक ही परिवार के…

    CONSUMER FORUM; खाताधारकों को नुकसान के लिए उपभोक्ता आयोग ने डाक विभाग को माना जिम्मेदार,1.91 करोड़ भुगतान का दिया आदेश

    0 रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय डाकघर का मामला रायपुर,  डाक बचत खातों में हुई बड़ी वित्तीय अनियमितता के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने भारतीय डाक विभाग को…

    You Missed

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई