संभागायुक्त कावरे ने पटवारी प्रतिवेदन के लिए लंबित प्रकरणों पर जताई नाराजगी; अनुविभागीय अधिकारी को थमाया नोटिस

दुर्ग, संभागायुक्त महादेव कावरे ने कबीरधाम जिला अन्तर्गत निर्माणाधीन इथेनॉल प्लांट, पंडरिया अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय एवं तहसील कार्यालय एवं छात्रावास का औचक निरीक्षण किया।संभागायुक्त ने पटवारी प्रतिवदेन हेतु लंबित न्यायालयीन प्रकरणों में अविलंब संबंधितों को नोटिस जारी कर प्रतिवेदन मंगाए जाने एवं इस आधार पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। श्री कावरे ने पिछले निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों का पालन नही किए जाने पर एवं पालन प्रतिवेदन प्रेषित नही किए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए श्री डाहिरे अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया को कारण बताओं नोटिस जारी किया। इसके साथ ही पिछले निरीक्षण के दौरान भू अर्जन अंतर्गत 1 करोड़ की राशि के वितरण के निर्देश दिए जाने पर भी आज पर्यन्त तक राशि का वितरण नही किए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कारण बताओं नोटिस जारी किया गया।

कार्य में लापरवाही पाए जाने पर कर्मचारी को भी थमाया नोटिस
संभागायुक्त द्वारा नाजिर शाखा, डब्ल्यू बी एन शाखा, कानूनगो शाखा के निरीक्षण के दौरान संधारित किए जाने वाले विभिन्न पंजीयो का अवलोकन किया, जिस दौरान उन्होने न्यायालय तहसीलदार में संधारित आदेशिका पंजी निर्धारित प्रारूप में संधारित नही पाए जाने एवं 1493 निर्णित प्रकरणों में रिकार्ड रूम में जमा नही किए जाने साथ ही अर्थदण्ड वसूली शेष पाए जाने से संबंधित कर्मचारी श्री डी पी डहरिया, सहायक ग्रेड 02, को कारण बाताआें नोटिस जारी किया गया। संभागायुक्त द्वारा कैशबुक अद्यतन करने, अर्थदण्ड वसूली की कार्यवाही करने, बी-4, वर्गीकरण पंजी, सर्किल नोट बुक को 15 दिवस के भीतर अद्यतन करने के निर्देश दिए।
-निर्माणाधीन ईथेनॉल प्लांट का किया निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम संभागायुक्त श्री कावरे एवं कलेक्टर जन्मेजय महोबे द्वारा राज्य की सहकारी संस्थान द्वारा पब्लिक प्राईवेट पाटर्नरशीप के तहत एनकेजे बायो फ्यूल कम्पनी एवं भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना राम्हेपुर के मध्य पीपीपी मोड़ में अनुबंध उपरांत कवर्धा के शक्कर कारखाने  परिसर में निर्माणाधीन मोलासिस बेस्ड 80 के.एल.पी.डी. के क्षमता के ईथेनॉल प्लांट का निरीक्षण किया एवं प्रगति की समीक्षा अधिकारियों से की गई, श्री कावरे ने प्लांट का निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिये। उपरोक्त ईथेनॉल प्लांट हेतु लगने वाले कच्चे माल की आपूर्ति तथा कच्चे माल के पर्याप्त भण्डारण के व्यवस्था करने के निर्देश अधिकारियों को दिये गये। इसके साथ ही ईथेनॉल प्लांट से निर्मित फ्यूल के विक्रय हेतु कार्ययोजना बनाए जाने के भी निर्देश दिए।
अधिवक्ताओं एवं आम जनता से की चर्चा
संभागायुक्त श्री कावरे ने तहसील कार्यालय में उपस्थित अधिवक्तागण एसके गुप्ता, श्री सोन्ड्रे, श्री पटेल एवं अन्य अधिवक्ताओं से न्यायलयीन प्रकरणों के निराकरण के संबंध में चर्चा की जिस पर उपस्थित अधिवक्ताओं द्वारा न्यायालयीन प्रकरणों में त्वरित निराकरण किए जाने की मांग की गई।

  • Related Posts

    MERDER; एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, 2 की हालत गंभीर, पुरानी रंजिश में पड़ोसी ने किया हमला

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में मंगलवार को एक ही परिवार के पांच लोगों पर जानलेवा हमला किया गया है। घरेलू विवाद के चलते पड़ोसी ने एक ही परिवार के…

    CONSUMER FORUM; खाताधारकों को नुकसान के लिए उपभोक्ता आयोग ने डाक विभाग को माना जिम्मेदार,1.91 करोड़ भुगतान का दिया आदेश

    0 रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय डाकघर का मामला रायपुर,  डाक बचत खातों में हुई बड़ी वित्तीय अनियमितता के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने भारतीय डाक विभाग को…

    You Missed

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई