सट्टा ऐप;13 अक्टूबर तक बढ़ी चारों आरोपियों की रिमांंड; ED कोर्ट में वकील बोले- चंद्रभूषण को अंग्रेजी नहीं आती, जबरन कराए दस्तखत

रायपुर, ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले में जेल में बंद चारों आरोपियों की न्यायिक रिमांड 13 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है। शुक्रवार को रिमांड अवधि पूरी होने के बाद एएसआई चंद्रभूषण वर्मा, सतीश चंद्राकर, सुनील और अनिल दम्मानी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई में शामिल हुए। विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत ने दोनों पक्षों के वकीलों की दलीलें सुनी।

शुक्रवार को सुनवाई के दौरान ASI चंद्रभूषण वर्मा के वकील ने कोर्ट को बताया कि वर्मा को अंग्रेजी समझ में नहीं आती है। यह बात जानते हुए भी ED के अधिकारियों ने चंद्रभूषण का बयान हिन्दी की जगह अंग्रेजी में लिखा। उन दस्तावेजों में साइन करवाकर कोर्ट में जमा किया गया।

ED के वकील सौरभ पांडेय ने आवेदन के जवाब में अपनी दलील रखते हुए कहा कि आरोपी एएसआई चंद्रभूषण को अंग्रेजी अच्छे से समझ आती है। ED ने चंद्रभूषण वर्मा की 12वीं कक्षा की मार्कशीट पेश की। वकील ने कहा कि 12वीं में वर्मा अच्छे नंबर से पास हुए है। ED ने जो बयान लिया गया है उसे पढ़ाने के बाद ही उन्होंने हस्ताक्षर किए हैं।

23 अगस्त को ED ने किया था गिरफ्तार

23 अगस्त को प्रवर्तन निर्देशालय की टीम में रायपुर और दुर्ग में छापेमारी कर PMLA (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) के तहत एएसआई चंद्रभूषण वर्मा, सतीश चंद्रकार हवाला कारोबारी अनिल और सुनील दम्मानी को गिरफ्तार किया था। ED ने आरोपियों की 2 बार रिमांड ली थी।

ASI चंद्रभूषण वर्मा को बताया मुख्य लाइजनर

ED की जांच में पता चला है कि एएसआई चंद्रभूषण वर्मा छत्तीसगढ़ में मुख्य लाइजनर का काम कर रहा था। चंद्रभूषण दुबई के प्रमोटरों से हवाला के जरिए से हर महीने मोटी रकम लेता और इसे सीनियर पुलिस अफसरों को बांट रहा था। ED के मुताबिक राजनीतिक रूप से जुड़े लोगों को ‘संरक्षण राशि’ भी दी जा रही थी।

जांच में करीब 65 करोड़ रुपये नकद मिले हैं। जिसे चंद्रभूषण वर्मा ने रिसीव किया और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और राजनेताओं को रिश्वत बांटा है। ED ने गंभीर आरोप लगाते हुए जानकारी दी है कि ASI चंद्रभूषण वर्मा पुलिस में बहुत बड़े पोस्ट में नहीं था लेकिन रवि उप्पल के भेजे रिश्वत से मिले पैसों से वो यहां के वरिष्ठ अधिकारियों को भुगतान भी करता था।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SC; ‘फर्जी एनकाउंटर गंभीर अपराध…’, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस भुइयां बोले- पुलिस का रवैया बदलना जरूरी

     नईदिल्ली; देश की राजधानी समेत देश के अलग-अलग राज्यों में पिछले 2 महीनों के दौरान कई प्रदर्शन देखने को मिले. इनमें ज्यादातर प्रदर्शन मौजूदा शिक्षा प्रणाली और पेपर लीक के…

    NAXAL ATTACK; झीरम घाटी कांड में सभी 10 नक्सली दोषी, 13 साल बाद आया फैसला, 31 लोगों की गई थी जान

    जगदलपुर, झीरम घाटी नक्सली हमले मामले में आज यानी 5 सितंबर को एनआईए कोर्ट ने फैसला सुना दिया है. इस केस में 11 आरोपियों के खिलाफ सुनवाई चली थी, जिसमें…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती