सम्‍मेलन के बाद आपस में भिड़े कांग्रेसी, जमकर चले लात-घूंसे

अंबिकापुर, छत्‍तीसगढ़ के सरगुजा में सूरजपुर जिले के भैयाथान विकासखंड अंतर्गत ग्राम सिरसी में चार दिन पूर्व 28 मई को कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद कार्यकर्ताओं में जमकर मारपीट होने का वीडियो इंटरनेट मीडिया में तेजी से प्रसारित हो रहा है।बताया जा रहा है सम्मेलन में भटगांव से कांग्रेस विधायक व संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कांग्रेस नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचे हुए थे। बैठक खत्म होते ही किसी बात को लेकर सम्मेलन में मौजूद कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी हो गई जो जमकर मारपीट में बदल गई।

कार्यकर्ताओं का दो गुट आपस में भिड़ गया। सभी एक दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर पीटते नजर आ रहे हैं। कुछ लोग छुड़ाने का प्रयास भी कर रहे हैं पर भी किसी की बात नहीं मान रहे।इस दौरान कई कार्यकर्ता दोपहिया वाहन भी गिर गए। नेताओं के समझाने के बावजूद कार्यकर्ता नहीं माने और एक दूसरे पर लात-घूसे चलाते रहे। प्रसारित वीडियो में काफी देर मारपीट होता दिखाई दे रहा है।

इस दौरान युवा कार्यकर्ताओं को छुड़ाने की हिम्मत किसी में हो नहीं हो रही थी। मारपीट के दौरान कुछ कार्यकर्ता जब जमीन पर गिर गए तब भी उन्हें लातों से मारा जा रहा था।बताया जा रहा है विधायक पारसनाथ राजवाड़े के कार्यक्रम से निकलने के बाद मारपीट हुई है। कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में क्यों भिड़े, इस बात का पता नहीं चल सका है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट के दौरान वहां मौजूद लोगों ने मोबाइल पर इसका वीडियो बना लिया था जो अब प्रसारित हो रहा है।

इस संबंध में सूरजपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष भगवती राजवाड़े ने कहा कि ऐसे किसी वीडियो की जानकारी मुझे नहीं है। स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं की बैठक हो रही थी। उसके बाद आपस में दो कार्यकर्ताओं के बीच पुरानी बातों को लेकर विवाद होने की जानकारी मिली है। यह किसी गुटबाजी जैसे मामले से संबंधित नहीं है।

  • Related Posts

    RAPE; शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, लोरमी के नामी बिल्डर के खिलाफ एफआईआर

    बिलासपुर, शादी का झांसा देने एवं कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म करने की शिकायत पर बिलासपुर पुलिस ने लोरमी के बिल्डर नरेंद्र खत्री समेत चार लोगों के खिलाफ…

    TERRORIST; जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला, छत्तीसगढ़ के प्रवासी मजदूरों पर अंधाधुंध गोलीबारी से एक की मौत, दूसरा गंभीर

    जम्मू, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के केलम इलाके में आतंकियों ने कायराना हमला कर दो गैर-स्थानीय मजदूरों को गोली मार दी. इस हमले में एक बेकसूर मजदूर की मौत…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र