ससुर की मौत के बाद सास को किया परेशान;महिला आयोग का आदेश- बहुएं दें भरण-पोषण

रायपुर, राज्य महिला आयोग ने दो बहुओं को आदेश दिया कि वे अपनी विधवा सास को भरण-पोषण दें। साथ ही कहा कि सास चाहें तो घरेलू हिंसा का मामला भी दायर कर सकतीं हैं। मामले के अनुसार एक महिला के तीन पुत्र एवं एक पुत्री थीं। पति और दोनों पुत्रों का निधन हो गया। दोनों पुत्र शासकीय नौकरी पर थे। निधन के बाद बहुओं को अनुकंपा पर नौकरी मिल गई। इसके बाद भी दोनों बहुओं ने विधवा सास को भरण-पोषण नहीं दिया। साथ ही संपत्ति के मामले में परेशान कर रहीं हैं। महिला आयोग अध्यक्ष डा.किरणमयी नायक ने कहा कि विधवा सास अपनी बहुओं से भरण-पोषण ले सकतीं हैं और कुटुंब न्यायालय में वाद दायर करने का सुझाव दिया।

शासकीय कर्मचारी का अवैध रिश्ता, जांच का आदेश

शासकीय नौकरी में होते हुए पत्नी को तलाक दिए बिना दूसरी महिला से संबंध रखने वाले के खिलाफ महिला आयोग ने जांच करने के आदेश दिए। पत्नी ने तीनों बच्चों की शिक्षा, भरण-पोषण के लिए 30 हजार रुपये देने की अपील की। आयोग अध्यक्ष ने आगामी सुनवाई में पति और दूसरी महिला को भी उपस्थित होने का आदेश दिया । एक अन्य प्रकरण में महिला ने आयोग को बताया कि उसकी शादी 2001 में हुई थी, 21 साल की पुत्री और 20 साल का पुत्र है। सेवा पुस्तिका में पत्नी और बच्चों का नाम दर्ज है। पति ने दूसरा विवाह कर लिया है। आयोग ने सुझाव दिया कि पति के खिलाफ विभाग में शिकायत करें क्योंकि दूसरा विवाह अवैध है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    GOVT; महतारी वंदन योजना में फिर से जुड़ेंगे नाम, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा- बस्तर से होगी शुरुआत

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए खुशखबरी है. महतारी वंदन योजना का पोर्टल फिर से खुलने जा रहा है. लंबे वक्त से रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल खुलने का इंतजार वाली…

    TIGER; उदंती-सीतानदी में बाघिन की दस्तक से वन अमला गदगद निगरानी बढाने की कवायद

    रायपुर, उदंती- सीतानदी टाइगर रिजर्व के लिए ऐतिहासिक खबर सामने आई है। हाल में विभिन्न स्थानों पर लगाए गए कैमरा ट्रैप में एक बाघिन की तस्वीरें और वीडियो लगातार कैद…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’