साधू के वेश में ज्वेलर्स की दुकान में पहुंचे दो ठग; सोने की अंगूठी निगल कर हुए फरार

रायपुर, साधू के वेश में आए दो ठगों ने सराफा कारोबारी को ठग लिया। कारोबारी की अंगूठी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना का सीसीटीवी पुलिस को मिला है। जिसके आधार पर जांच की जा रही है।

कोतवाली थाने में उमेश माथुर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। प्रार्थी ने बताया कि वह बूढापारा रायपुर के राजश्री ज्वेलर्स का संचालक है। 30 मई को लगभग 01.05 बजे दो व्यक्ति दुकान के बाहर टहल रहे थे। दोनों साधू की वेशभूषा में थे। कुछ देर बाद दोनों दुकान के अंदर आए। उन्हाेंने अपने आप को नागा साधू बताया। दान दक्षिणा की मांग की। कारोबारी ने उसे पांच रुपये भी दे दिए। इसके बाद दूसरे ठग ने प्रार्थी को उसके भविष्य के बारे में बताने लगा। दोनों बातों में उलझाने लगे। इसके बाद नागा साधू ने बोला कि जेब में 20 रुपये का नोट है उसे दे दो। थोड़ी देर में वापस कर दूंगा। प्रार्थी ने 20 की नोट दे दी। वहीं उसने 20 की नोट के दो टुकड़े कर दिए। इसके बाद कहा कि गाय को रोटी के साथ खिला देना।

इसके बाद प्रार्थी को अपनी बातों में उलझाकर दाहिने हाथ के तर्जनी उंगली मे पहने सोने कि एक नग अंगूठी वजनी 10 ग्राम, जिसमें पीले रंग का पुखराज जड़ा था उसको मांग लिया। और कहा कि इस अंगूठी को शक्तिशाली बना देगा। नरेश ने विश्वास कर उसे अंगूठी दे दी। जिसकी कीमत लगभग 45 हजार रुपये थी। नागा साधू अंगूठी को मुंह में लिया। प्रार्थी ने जब अंगूठी वापस मांगी तो साधू बोला कि वह अंगूठी निगल लिया है, पेट काटकर निकाल लो। इसके बाद बातों में फंसा कर दुकान से भाग निकले।

  • Related Posts

    STRIKE; शिक्षकों की कमी के चलते 11 दिनों से स्कूल में तालाबंदी के बाद बच्चों के साथ पालक भी सडक पर, भगतदेवरी के पास हाईवे जाम

    महासमुंद, छत्तीसगढ के महासमुंद जिले के भगतदेवरी इलाके के ग्राम ढोढरकसा के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षकों की कमी का मामला आखिरकार सड़क तक पहुंच गया। लंबे समय से…

    HIJACK; ‘इजरायली यात्रियों से भरे प्‍लेन के कॉकपिट से चीखने की आवाजें, पायलट पर चाकू से हमला’

    तेल अवीव, दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट ने बुधवार को सऊदी अरब के ऊपर इमरजेंसी सिग्नल भेजा और रास्ता बदल लिया। इससे इजरायल से यूएई…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर