सीएम हाउस में हुई हाई लेवल मीटिंग… चुनाव के पहले नई नियुक्तियों पर फैसला हाईकमान करेगा

रायपुर, छत्तीसगढ़ में सरकार के अधीन 2020 में बनाए गए निगम मंडल की पहली नियुक्ति के दौरान लगभग 35 निगम,मंडल,प्राधिकरण और आयोग के अध्यक्षों व कार्यकारिणी का कार्यकाल समाप्त हो गया है। नई नियुक्तियों के संबंध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की माैजूदगी में मंगलवार को सीएम हाउस में कई घंटे तक बैठक चली। बताया गया है कि बैठक में निर्णय लिया गया है कि आलाकमान ही फैसला करेगा कि चुनाव के पहले खाली पदों पर किनकी नियुक्तियांं होंगी।

मुख्यमंत्री निवास में इस बैठक के दाैरान कई निगम मंडलों के पदाधिकारियों की भी भीड़ लगी रही। इनमें से कई निगम मंडलों के अध्यक्षों ने सोमवार को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी कुमारी सैजला से मिलकर अपना कार्यकाल बढ़ाने की गुहार लगाई। प्रदेश प्रभारी ने उनसे साफ कह दिया कि अब किसी को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। इन पदों पर नए लोगों की नियुक्ति की जाएगी। बताया जाता है कि इनमें हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, कृषक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा और श्रम सन्निर्माण कर्मकार मंडल के अध्यक्ष सन्नी अग्रवाल भी यहां पहुंचे थे।

असंतुष्टों कांग्रेस नेताओं को मिलेगा मौका

चुनाव से पहले अगर नई नियुक्ति की जाती है, तो चार महीने दूसरे कांग्रेसियों को मौका मिलेगा। कई असंतुष्ट कांग्रेस नेताओं को संतुष्ट करने का प्रयास होगा। अगर सरकार दोबारा बनती है, तो उनका कार्यकाल आगे चलता रहेगा। इस उच्च स्तरीय बैठक में प्रदेश प्रभारी सैलजा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ,उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव,विधानसभाध्यक्ष डा चरण दास महंत, मंत्री रविंद्र चाैबे, ताम्रध्वज साहू और मोहम्मद अकबर माैजूद थे।

  • Related Posts

    CJP; धर्मेंद्र प्रधान के उडीसा में छात्रों के समर्थन में उतरी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’, अब यहां भी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    भुबनेश्वर, ओडिशा में स्कूली पाठ्यपुस्तकों में सामने आई गलतियों को लेकर प‍िछले कई द‍िनों से सरकार के खि‍लाफ प्रदर्शन चल रहा है. तो वहीं अब यह आंदोलन तेज होता नजर…

    POLITICS; मुख्य चुनाव आयुक्त पर कार्यवाही करने निर्वाचन कार्यालय घेरने निकले कांग्रेसी, बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़े प्रदर्शंकारियों की पुलिस से हुई झूमाझटकी

    रायपुर, राजधानी रायपुर में शुक्रवार को बरसते पानी में कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन कार्यालय का घेराव करने के साथ ही पुतला…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर