सुपेबेड़ा और पीपलखूंटा में किडनी रोगियों की जांच; हर शनिवार को ओपीडी संचालित करने का प्रस्ताव

0 आईसीएमआर की परियोजना के अंतर्गत 272 रोगियों के सैंपल लिए, 0 हीम्योडायलिसिस के लिए लगातार बिजली और टेलीमेडिसिन की सुविधा का सुझाव

रायपुर, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान और पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कालेज के चिकित्सकों ने मिलकर गरियाबंद जिले के सुपेबेड़ा और पीपलखूंटा में छह दिनों तक डोर-टू-डोर सर्वे कर किडनी रोगियों के महत्वपूर्ण डेटा एकत्रित किया और किडनी रोगों से पीड़ित स्थानीय रोगियों की जांच की। इस सर्वे के बाद चिकित्सकों की टीम ने वहां प्रत्येक शनिवार को ओपीडी संचालित करने, हीम्योडायलिसिस के लिए 24 घंटे बिजली प्रदान करने और देवभोग सीएचसी पर टेलीमेडिसिन की सुविधा प्रदान करने का प्रस्ताव दिया है।

डॉ. कमलेश जैन और डॉ. विनय राठौर के निर्देशन में 16 चिकित्सकों और तकनीकी कर्मचारियों ने छह दिनों के मध्य सुपेबेड़ा, धर्मगढ़ और मैनपुर तहसील में किडनी के गंभीर रोगों से पीड़ित रोगियों की जांच की और सैंपल एकत्रित किए। इस दौरान 10 अलग-अलग स्थानों से पानी के साथ वहां मिलने वाली शराब के भी सैंपल लिए गए जिससे किडनी रोग के कारणों का पता लगाया जा सके।

चिकित्सकों ने इन स्थानों से 272 रोगियों के रक्त और यूरिन के सैंपल एकत्रित किए। डॉ. विनय राठौर ने बताया कि सुपेबेड़ा के किडनी रोगियों पर आईसीएमआर द्वारा रिसर्च को मंजूरी प्रदान की गई है। इस परियोजना के अंतर्गत क्षेत्र में किडनी रोग का कारण पता लगाने के लिए सर्वे किया जा रहा है। इस दौरान अधिकारियों से चर्चा के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सा अधिकारियों को संख्या बढ़ाने और उन्हें गंभीर किडनी रोग संबंधी प्रशिक्षण प्रदान करने, देवभोग सीएचसी पर किडनी रोगियों के लिए आवश्यक इंजेक्शन फ्री में उपलब्ध कराने और डायलिसिस के लिए प्रशिक्षित मानव संसाधन प्रदान करने पर जोर दिया गया।

निदेशक प्रो. (डॉ.) नितिन एम. नागरकर ने चिकित्सकों के समन्वित प्रयासों की सराहना करते हुए सुपेबेड़ा और आसपास के क्षेत्रों के किडनी रोगियों को हर संभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। चिकित्सा शिविर में डॉ. नेहा सिंह, डॉ. प्रवेश चौधरी, डॉ. अनीश कुमार साहा, डॉ. संदीप कुमार चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में चिकित्सकों ने सहायता प्रदान की।

  • Related Posts

    AIIMS; एम्स रायपुर में दुर्लभ जन्मजात त्वचा रोग से पीड़ित बच्ची को बहु-विषयक विशेषज्ञ उपचार

    रायपुर, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायपुर में चिकित्सा विशेषज्ञों की एक बहु-विषयक टीम ने इक्थियोसिस हाइस्ट्रिक्स (Ichthyosis Hystrix) से पीड़ित एक बच्ची का व्यापक उपचार शुरू किया है, जो…

    HEALTH; छत्तीसगढ़ में बिना पंजीयन बाहरी चिकित्सकों के प्रवेश का विरोध, डॉक्टर्स फेडरेशन ने दी आंदोलन की चेतावनी

    रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की ओर से जारी हालिया अधिसूचना, जिसके तहत अन्य राज्यों में पंजीकृत चिकित्सकों, नर्सिंगकर्मियों और पैरामेडिकल स्टाफ को बिना किसी अतिरिक्त अनुमोदन के छत्तीसगढ़ में चिकित्सा व्यवसाय करने…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’