सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने तीन दिनी सेमीनार में शामिल हुईं 300 सौ युवतियां

रायपुर, हाई स्कूल उत्तीर्ण युवतियों-महिलाओं के लिए निःशुल्क सॉफ्टवेयर इंजीनिरिंग प्रशिक्षण के लिए जिला प्रशासन द्वारा तीन दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया गया। इसमें 300 सौ अधिक अभ्यर्थियों शामिल हुए। अभ्यर्थियों ने जिला प्रशासन की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा के हमें यह जानकर बहुत अच्छा लगा कि एप बनाने को सीखने मिलेगा। इससे हमारे कैरियर के परंपरागत विकल्पों के अलावा नए विकल्प अपनाने का अवसर मिलेगा। अन्य अभ्यर्थी ने कहा कि कोडिंग के क्षेत्र में निःशुल्क प्रशिक्षण मिलना हमारे लिए सुखद अनुभूति होगी और हमें बहुराष्ट्रीय कंपनियों में काम करने का अवसर मिलेगा।  

अंतिम दिन सहायक कलेक्टर जयंत नाहटा और नव गुरूकुल संस्था के विशेषज्ञो ने अभ्यर्थियों के प्रश्नों के उत्तर देते हुए ट्रेनिंग प्रोग्राम में शामिल होने की अपील की। श्री नाहटा ने कहा कि यह 17 से 29 वर्ष तक आयु वर्ग की युवतियों-महिलाओं के लिए सॉफ्टवेयर के क्षेत्र में कैरियर बनाने का अच्छा अवसर है। इसमें आवासीय प्रशिक्षण की व्यवस्था है जो कि निःशुल्क है। इससे प्रशिक्षणार्थीे को भोजन आवास की व्यवस्था करने की चिन्ता नहीं रहेगी। वह निश्चिंत होकर पढ़ाई में ध्यान केन्द्रित करेंगी और वह शिक्षकों द्वारा सिखाए जा रहे तकनीक को पूरी तरह ग्रहण करेंगे।

उल्लेखनीय है कि इस स्क्रीनिंग में चयनित अभ्यर्थी को कोडिंग का प्रशिक्षण प्राप्त होगा। इसके परिणाम जल्द जारी किए जाएंगें। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद न्यून्तम 20 हजार रूपये का वेतन की नौकरी मिल सकेगी। भविष्य में अमेजन, नेटवेस्ट, एप्प स्क्रिप, मैक्यूरी, एक्सेंचर जैसी मल्टीनेशनल कंपनियों में कार्य करने का अवसर मिल सकेगा।

  • Related Posts

    NEET; MBBS/BDS में दाखिला, प्रथम चरण की काउंसिलिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

    रायपुर,  चिकित्सा शिक्षा आयुक्त ने छत्तीसगढ़ के शासकीय एवं निजी चिकित्सा एवं दंत चिकित्सा महाविद्यालयों में संचालित स्नातक पाठ्यक्रम (एमबीबीएस/बीडीएस) में प्रवेश वर्ष 2026 के प्रथम चरण काउंसिलिंग के लिए…

    IGKV; बी टेक कृषि अभियांत्रिकी एवं खाद्य प्रौद्योगिकी पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए द्वितीय चरण ऑनलाइन काउंसिलिंग प्रारंभ

    रायपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के कृषि अभियांत्रिकी संकाय द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026–27 में B.Tech. (कृषि अभियांत्रिकी) एवं B.Tech. (खाद्य प्रौद्योगिकी) पाठ्यक्रमों के प्रथम वर्ष में उपलब्ध रिक्त सीटों…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार