स्वस्थ जीवन का आधार है योग क्रियाएं; आयुष और चिकित्सा विज्ञान की अन्य शाखाओं के संयुक्त शोध पर जोर

रायपुर, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में बुधवार को विशेष योग शिविर आयोजित कर योग क्रियाओं को स्वस्थ जीवन का आधार बताया गया। इस अवसर पर 150 से अधिक प्रतिभागियों ने योग की विभिन्न क्रियाओं और दैनिक जीवन में उनके लाभ के विषय में जानकारी प्राप्त की।

आयुष विभाग और सेंट्रल काउंसिल फॉर रिसर्च इन योगा एंड नेचुरोपैथी, आयुष मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर का उद्घाटन करते हुए निदेशक प्रो. (डॉ.) नितिन एम. नागरकर ने कहा कि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने में योग की महत्वपूर्ण भूमिका है। गंभीर बीमारी की स्थिति में भी योग काफी राहत प्रदान कर सकता है। उन्होंने चिकित्सा विज्ञान की विभिन्न शाखाओं और आयुष के संयुक्त शोध की आवश्यकता पर जोर दिया।

इस अवसर पर योग के विभिन्न प्रोटोकॉल, आसन और प्राणायाम के बारे में प्रतिभागियों को जानकारी प्रदान की गई। चिकित्सा अधिकारी (योग एवं नेचुरोपैथी) डॉ. विक्रम पई के निर्देशन में योग शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर उप-निदेशक (प्रशासन) अंशुमान गुप्ता ने योग को भारत की प्राचीन धरोहर बताया। अधिष्ठाता (शैक्षणिक) प्रो. आलोक चंद्र अग्रवाल ने मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग के महत्व को रेखांकित किया।

कार्यक्रम के अंतर्गत एक से 21 जून तक विशेष योग प्रोटोकॉल सेशन आयोजित किए गए। इस अवसर पर योग निर्देशन कुंदन कुमार ने भी योग की विभिन्न क्रियाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।

  • Related Posts

    HEALTH; सबसे कम उम्र के मरीज के फेफड़े की लोबेक्टमी सर्जरी, एस्परज़िलोमा फंगस का संक्रमण, 20 दिन में 9 सर्जरी

    0 मेडिकल कॉलेज के हार्ट-चेस्ट और वैस्कुलर सर्जरी विभाग का एक और कीर्तिमान,फेफड़ों की सर्जरी में मेकाहारा आगे रायपुर, पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय से संबद्ध डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति…

    PORTAL; आयुष औषधियों की गुणवत्ता, सुरक्षा एवं प्रभावशीलता की जानकारी के लिए महत्वपूर्ण पहल है ‘आयुष सुरक्षा पोर्टल’

    *पोर्टल पर दर्ज होगी गुणवत्ता संबंधी शिकायत अथवा भ्रामक एवं आपत्तिजनक विज्ञापन की जानकारी रायपुर, भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा विकसित “आयुष सुरक्षा पोर्टल” आयुष औषधियों की गुणवत्ता, सुरक्षा…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार