हाइवा ने चार मालवाहक व एक कार को मारी टक्कर; एक की मौत, ब्रेक फेल बना हादसा की वजह

रायपुर, पडोसी जिले बलौदाजार के भाटापारा बस स्टैंड में एक सड़क हादसा हो गया है। ओवर ब्रिज से तेज गति के साथ नीचे उतर रही गिट्टी से भरा हाइवा गाड़ी का ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित हो गया। अनियंत्रित हाइवा ने चार मालवाहक व एक कार को अपनी चपेट में ले लिया। जिसके कारण कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं ई-रिक्सा चालक की मौके स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं हाइवा चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को स्थानीय सिविल अस्पताल में ईलाज के बाद रायपुर रेफर कर दिया गया।

बता दें कि सुबह 11 बजे से ओवर ब्रीज से लेकर कृषिमंडी परिक्षेत्र से होकर लिंक सडक मार्ग में भारी यातायात का दबाव था। जिसके कारण वह उपस्थित यातायात विभाग सभी दिशाओं के गड़ियों को क्रमबद्ध रुप से आगे के मार्ग की और प्रस्थान कराने में लगी हुई थी। तभी ओवर ब्रिज से तेज गति के साथ नीचे उतर रही गिट्टी से भरा हाइवा गाड़ी का ब्रेक फेल होने से वहां खड़ी अन्य गाड़ियों में टक्कर हो गई। टक्कर होने से कई गाड़िया दुर्घटनाग्रस्त हुई और एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। वहीं हाइवा चालक का पैर चालक का पैर स्टेयरिंग में फस गया और वह गंभीर रुप से घायल हो गया। दु्र्घटना में मौत हुए ई रिक्सा चालक मृतक का नाम रामसहाय साहू परशुराम वार्ड व घायल हुए चालक जिसका नाम घनाराम सतनामी खम्हरिया खोखली निवासी बताया गया।

इस घटना में छोटी बड़ी चार से छह गाड़ियां दुर्घटनाग्रस्त हुई। तेज रफ्तार आ रही हाइवा क्रमांक – सीजी 23 सी – 0427 ने अपने चपेट में एक क्रेटा कार सीजी 10 एएस 9175, लिन्लार्ड – सीजी 25 जे 0877, माजदा – सीजी 10 सी – 5222, टाटा 1109 मेटाडोर क्रं . सीजी 10 एए – 7535 सहित ई – रिक्सा क्रमांक – सीजी 22 पी – 0305 को चपेट में ले लिया।

  • Related Posts

    CRIME;आरोपियों को पकड़ने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने घेरा, बदसलूकी का आरोप

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा इलाके के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर क्षेत्र स्थित मदननगर गांव में आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस के साथ बदसलूकी और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया…

    FOREST; तमोरा जंगल संवेदनशील, पहले भी वन अमले की अतिक्रमणकारियों से हो चुकी है भिडंत

    0 एफआईआर में पहले भी विवाद की घटनाओं का उल्लेख महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बागबाहरा वनपरिक्षेत्र अंतर्गत तमोरा जंगल में वन विभाग की टीम और अतिक्रमणकारियों के बीच…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा