हाई कोर्ट ने कलेक्टर पर ठोका पांच हजार का जुर्माना;एक ही मामले में दंड देने में भेदभाव किया गया था

जबलपुर, हाई कोर्ट ने कलेक्टर जबलपुर से पूछा है कि एक ही तरह के दो मामलों में दो कर्मचारियों को अलग-अलग दंड देकर भेदभाव क्यों किया गया। यही नहीं कोर्ट ने मामले में पिछले चार साल से सरकार का जवाब नहीं आने पर नाराजगी भी जाहिर की। इसी के साथ न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल की एकलपीठ ने कलेक्टर पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया।

कोर्ट ने अपनी तल्ख टिप्पणी में कहा कि कलेक्टर अपनी जेब से यह राशि हाई कोर्ट विधिक सहायता समिति में जमा करें। ऐसा नहीं करने पर अगली सुनवाई के दौरान कोर्ट में हाजिर होना पड़ेगा। मामले की अगली सुनवाई 21 अप्रैल को होगी।

याचिकाकर्ता जबलपुर निवासी दुर्गा बेन ने वर्ष 2019 में याचिका दायर कर बताया था कि वे शासकीय स्कूल पाटन में शिक्षिका हैं। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता कृष्ण कुमार कुशवाहा ने पक्ष रखा। उन्होंने दलील दी कि परीक्षा के समय फ्लाइंग स्क्वायड ने नकल प्रकरण बनाया था। इसमें याचिकाकर्ता के साथ एक अन्य शिक्षिका सुनीता सैयाम को भी आरोपी बनाया गया था। याचिकाकर्ता को उनकी एक साल के लिए वेतनवृद्धि रोकने का दंड दिया गया, जबकि सुनीता को केवल निंदा प्रस्ताव देकर बरी कर दिया। याचिकाकर्ता ने कलेक्टर के आदेश को संभागायुक्त के समक्ष अपील के जरिए चुनौती दी। कमिश्नर ने अपील निरस्त कर दी। इसलिए हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई।

  • Related Posts

    MERDER; एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, 2 की हालत गंभीर, पुरानी रंजिश में पड़ोसी ने किया हमला

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में मंगलवार को एक ही परिवार के पांच लोगों पर जानलेवा हमला किया गया है। घरेलू विवाद के चलते पड़ोसी ने एक ही परिवार के…

    CONSUMER FORUM; खाताधारकों को नुकसान के लिए उपभोक्ता आयोग ने डाक विभाग को माना जिम्मेदार,1.91 करोड़ भुगतान का दिया आदेश

    0 रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय डाकघर का मामला रायपुर,  डाक बचत खातों में हुई बड़ी वित्तीय अनियमितता के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने भारतीय डाक विभाग को…

    You Missed

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    DM;तहसील दफ्तर में वकीलों के हंगामे के बाद कलेक्टर की हिदायत-अविवादित बंटवारे में न हो देरी

    DM;तहसील दफ्तर में वकीलों के हंगामे के बाद कलेक्टर  की हिदायत-अविवादित बंटवारे में न हो देरी