हाई कोर्ट ने सहमति से संबंध बनाने की आयु सीमा फिर 16 साल करने का अनुरोध किया; कारण भी बताया

भोपाल, मध्यप्रदेश के ग्वालियर हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार से अनुरोध किया है कि सहमति से संबंध बनान की उम्र को फिर से 18 साल से 16 साल कर दिया जाए, क्योंकि इंटरनेट के युग में युवक युवती जल्द जवान हो रहे हैं और एक दूसरे की तरफ आकर्षित होकर आपसी सहमति से संबंध बना रहे है। ऐसे मामलों में युवक को आरोपित नहीं माना जा सकता है।

कोर्ट ने कहा है कि दिसंबर 2012 में हुए निर्भया कांड के बाद यौन उत्पीड़न कानून को सख्त बनाने की दिशा में कई प्रयास किए गए हैं। इसी के तहत आइपीसी की धारा 375 (6) में बदलाव कर सहमति से संबंध बनाने की आयु 16 से बढ़ाकर 18 कर दिया गया था। लेकिन अब जरूरत इस उम्र को कम करके 16 साल कर दिया जाए। यह अनुरोध हाईकोर्ट ने छात्रा के साथ दुष्कर्म के आरोप में जेल बंद कोचिंग संचालक राहुल की याचिका की सुनवाई के बाद जस्टिस दीपक अग्रवाल ने किया है।

आरोपी राहुल ने दुष्कर्म की एफआईआर को निरस्त करने के लिए याचिका दायर की है। राहुल जुलाई 2020 से जेल में बंद है। इस मामले में बता दें कि कथित दुष्कर्म के चलते नाबालिग पीडि़ता गर्भवती हो गई थी और गर्भपात के लिए पिता ने हाई कोर्ट से गर्भ पात की अनुमति मांगी थी। इसके बाद कोर्ट ने गर्भपात की अनुमति सितंबर 2020 में दी थी।

यह कहा कोर्ट ने

मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस दीपक अग्रवाल ने कहा कि इंटरनेट की वजह से आजकल 14-15 साल की उम्र में ही लड़का लड़की इंटरनेट मीडिया की वजह से जवान हो रहे है। ऐसे में वे एक दूसरे के प्रति आकर्षित हो जाते हैं और सहमति से संबंध बना लेते हैं। ऐसे में युवा आरोपी नहीं है। यह केवल आयु का मामला है, जिसमें वे युवती के संपर्क में आए और शारीरिक संबंध स्थापित कर लिए, इसलिए कानून बनाने वालों ने सभी चीजों को ध्यान में रखते हुए संबंध बनाने की आयु 16 साल रखी थी। लेकिन आजकल इन मामलों में लड़की की उम्र 18 से कम होती हैं। ऐसे में किशोरों व युवकों के साथ अन्याय हो रहा है। इसलिए सहमति से शरीरिक संबंध बनाने की आयु 18 से घटाकर 16 साल कर दी जाए, जिससे अन्याय न हो सके।

  • Related Posts

    CRIME; कार से 52 किलो चांदी और 3.39 लाख कैश बरामद, एक करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त

    महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने अवैध और संदिग्ध रूप से चांदी का परिवहन करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बासना थाना इलाके के अंतरराज्यीय चेक…

    CRIME; लूट के आरोपी थाने से फरार, एसपी ने तीन आरक्षकों को किया सस्पेंड

    राजनांदगांव, छत्तीसगढ के राजनांदगांव जिले के सिटी कोतवाली थाने में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक सामने आई है। लूट के दो मामलों में पकड़े गए दो आरोपी गुरुवार…

    You Missed

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..