10 लोगों का अपहरण, फिर उपसरपंच और शिक्षक की हत्या; नक्सलियों ने सैकड़ों ग्रामीणों के सामने पीट-पीटकर मार डाला

जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर के सुकमा जिले में माओवादियों ने एक गांव के उपसरपंच और शिक्षा दूत की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी है। इनपर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर जन अदालत में सैकड़ों ग्रामीणों के सामने मौत की सजा दी। वारदात के बाद दोनों के शवों को गांव के नजदीक फेंक दिया है। बताया जा रहा है कि, कुछ दिन पहले नक्सलियों ने उपसरपंच और शिक्षा दूत समेत 10 ग्रामीणों का अपहरण किया था। 2 की हत्या के बाद अन्य 8 लोगों को धमकी देकर रिहा कर दिया है।

बुरकापाल गांव के उपसरपंच माड़वी गंगा, शिक्षा दूत सुक्का समेत 10 गांव वालों को नक्सली बंदूक के बल पर उठाकर ले गए थे। जिसके बाद माओवादियों ने 28 जून को ताड़मेटला गांव के जंगल में जन अदालत लगाई। इसमें सैकड़ों ग्रामीणों को बुलाया गया था। नक्सलियों ने बाकी 8 ग्रामीणों को धमकी दी है। पुलिस की मुखबिरी करने का अगर हमें पता चला तो इसका अंजाम बुरा होगा। इस वारदात के बाद नक्सलियों की दक्षिण बस्तर डिवीजन कमेटी ने प्रेस नोट जारी कर हत्या की जिम्मेदारी ली है।

नक्सलियों ने जब सभी का अपहरण किया था तो उसके बाद समाज के लोग भी सामने आए थे। उन्होंने मीडिया के माध्यम से नक्सलियों से सभी को रिहा करने की अपील की थी।

इससे पहले मिल चुकी थी धमकी

सूत्रों की मानें तो इससे पहले नक्सलियों ने माड़वी को धमकी भी दी थी। ऐसा बताया जा रहा है कि, उसपर नक्सलियों ने पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि, यह अभी तक स्पष्ट नहीं है। उपसरपंच के परिजन भी काफी परेशान हैं। उन्होंने ने भी रिहाई की मांग की है।

बस्तर में नक्सलियों की अपनी सरकार चलती है जिसे वे जनताना सरकार कहते हैं। जिसके तहत नक्सली जन अदालत लगाते हैं। इसमें इलाके के ग्रामीण भी मौजूद होते हैं। नक्सली जिसे अगवा करते हैं, उसे जनता के सामने खड़ा किया जाता है। नक्सली जनता से पूछते हैं इसका क्या किया जाए। अधिकांश मामलों में नक्सली हत्या करते हैं, अगर कोई छोटा मामला हो तो पिटाई कर चेतावनी देकर छोड़ देते हैं।

  • Related Posts

    CRIME;आरोपियों को पकड़ने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने घेरा, बदसलूकी का आरोप

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा इलाके के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर क्षेत्र स्थित मदननगर गांव में आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस के साथ बदसलूकी और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया…

    FOREST; तमोरा जंगल संवेदनशील, पहले भी वन अमले की अतिक्रमणकारियों से हो चुकी है भिडंत

    0 एफआईआर में पहले भी विवाद की घटनाओं का उल्लेख महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बागबाहरा वनपरिक्षेत्र अंतर्गत तमोरा जंगल में वन विभाग की टीम और अतिक्रमणकारियों के बीच…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा