10 महीने की जेल के बाद नवजोत सिंह सिद्धू जेल से रिहा; बाहर आकर बोले देश में लोकतंत्र नहीं

अमृतसर, तीन दशक पुराने रोड रेज मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा एक साल की सजा सुनाए जाने के करीब 10 महीने बाद कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू पटियाला जेल से रिहा हो गया है। पटियाला जेल से रिहा होने के तुरंत बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने मीडिया से कहा कि इस देश में जब भी कोई तानाशाही आई है, एक क्रांति भी आई है और इस बार उस क्रांति का नाम है राहुल गांधी। वह सरकार को हिला देंगे। अभी लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं है। पंजाब में राष्ट्रपति शासन लाने की साजिश अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है। पंजाब को कमजोर करने की कोशिश की तो कमजोर हो जाओगे। मुझे दोपहर के आसपास रिहा किया जाना था लेकिन उन्होंने इसमें देरी की। वे चाहते थे कि मीडिया के लोग चले जाएं।

पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू जेल से रिहा हो गए हैं। सिद्धू 317 दिन बाद पटियाला सेंट्रल जेल से बाहर आए हैं। उन्हें 1988 में पटियाला में हुए रोडरेज केस में एक साल कैद की सजा हुई थी। 19 मई 2022 को सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें सजा सुनाई थी। सिद्धू जब जेल से बाहर आए तो मुठ्‌ठी बांधकर और सलाम कर अपने समर्थकों का अभिवादन किया। उन्होंने राहुल गांधी को क्रांतिकारी बताया। साथ ही पंजाब के CM भगवंत मान को अखबारी CM कहा। सिद्धू ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार कानून-व्यवस्था के बहाने पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगाना चाहती है। 

पत्नी को कैंसर, लेकिन मैं हर कांग्रेसी के साथ खड़ा हूं
सिद्धू ने कहा कि पंजाब को कमजोर करोगे तो खुद कमजोर हो जाओगे। सिद्धू अपने परिवार के लिए नहीं लड़ रहा। सिद्धू ने कहा कि मेरी पत्नी कैंसर से पीड़ित है। मगर मेरे लिए राष्ट्रधर्म से बड़ा कुछ नहीं है। सिद्धू ने कहा कि इस मुसीबत के समय मैं चट्‌टान की तरह हर कांग्रेसी के साथ खड़ा हूं।

राहुल गांधी क्रांति है
सिद्धू ने राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने पर कहा- लोकतंत्र आज बेड़ियों में है। संस्थाएं गुलाम हैं। जब भी इस देश में तानाशाही आई तो एक क्रांति भी आई है। राहुल गांधी क्रांति हैं जो केंद्र सरकार की जड़ें हिलाकर रख देगा। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के पूर्वजों ने देश को आजाद कराया है।

CM मान अखबारी मुख्यमंत्री
सिद्धू ने पंजाब के ताजा हालात को लेकर पंजाब के CM भगवंत मान और केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा- भगवंत मान ने पंजाब में सपने और झूठ बेचा। पंजाबियों को मूर्ख बनाया। आज वह अखबारी मुख्यमंत्री बनकर बैठ गया है। मेरी सिक्योरिटी विड्रॉ करने की बात की। एक सिद्धू मरवा दिया, 2 और मरवा दो, मैं डरता नहीं हूं। बरगाड़ी बेअदबी पर मैंने कैप्टन अमरिंदर सिंह को हटाया, उसके इंसाफ का क्या हुआ?। रेत और शराब से 60 हजार करोड़ की कमाई कहां गई?।

अमृतपाल और मूसेवाला पर भी बोले
सिद्धू से अमृतपाल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने सीधे कुछ न कहते हुए इसे पंजाब के लॉ एंड ऑर्डर से जोड़ा। सिद्धू ने कहा कि पिछले साल कत्ल किए गए पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के घर जाकर इस पर बोलेंगे। बता दें कि सिद्धू पिछले साल 22 मई को जेल में गए थे जबकि मूसेवाला का 29 मई को मर्डर हुआ था। तब भी यह मुद्दा उठा कि AAP सरकार ने उनकी सिक्योरिटी लीक की, जिसके बाद मूसेवाला का कत्ल हुआ। इसके बाद भी पंजाब सरकार लॉ एंड ऑर्डर के मुद्दे पर घिरी रही। सिद्धू ने तब से इस कत्ल पर कुछ नहीं कहा है। ऐसे में अमृतपाल मुद्दे को भी पंजाब के लॉ एंड ऑर्डर से जोड़कर वह पंजाब की AAP सरकार को घेरेंगे।

  • Related Posts

    FOREST; तमोरा जंगल संवेदनशील, पहले भी वन अमले की अतिक्रमणकारियों से हो चुकी है भिडंत

    0 एफआईआर में पहले भी विवाद की घटनाओं का उल्लेख महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बागबाहरा वनपरिक्षेत्र अंतर्गत तमोरा जंगल में वन विभाग की टीम और अतिक्रमणकारियों के बीच…

    COURT; मां-बेटी के तीन हत्यारों को फांसी, एक को उम्रकैद की सजा, हवलदार पति पर भी हमले का प्रयास किया था

    अंबिकापुर, सरगुजा के सुरजपुर जिले के बहुचर्चित हेड कॉन्स्टेबल की पत्नी और 11 वर्षीय बेटी की हत्या के मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने गुरुवार को सजा का ऐलान कर…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा