NAXALITE; तेलंगाना ग्रेहाउंड फोर्स के 5 जवान आईईडी धमाके में शहीद, 10 माओवादियों को भी मार गिराया

जगदलपुर,  छत्तीसगढ़ के कर्रेगुट्टा पहाड़ी के उत्तरी भाग में इलमिड़ी गांव के पास चलाए गए तेलंगाना ग्रेहाउंड्स बल के एक अभियान में दुखद घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार वाजेडु (तेलंगाना) से लौट रही ग्रेहाउंड्स टीम का पिछला दस्ता इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) की चपेट में आ गया। इस विस्फोट में ग्रेहाउंड्स के पांच जवान बलिदान हो गए।

हालांकि, अग्रिम दल ने माओवादियों के विरुद्ध कार्रवाई जारी रखते हुए महत्वपूर्ण सफलता अर्जित की है। मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक करोड़ के इनामी माओवादी चंद्रन्ना, जो कि सीसीएम (सेंट्रल कमेटी मेंबर) है, और 25 लाख के इनामी माओवादी बंडी प्रकाश, जो कि एसजेडसीएम (स्टेट जोनल कमेटी मेंबर) है, समेत कुल 10 माओवादियों को मार गिराया है। मुठभेड़ अभी भी जारी है।

घबराए हुए हैं माओवादी

छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा पर सुरक्षाबलों द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन से माओवादी घबराए हुए हैं। सुरक्षाबल लगातार माओवादियों को निशाना बना रहे हैं। इसके पहले वो शांति वार्ता करना चाहते थे, लेकिन अब फिर फोर्स को निशाना बनाकर हमला किया।

पहले युद्ध रोकने की बात, फिर जवानों पर किया हमला

तेलंगाना सीमा पर बीजापुर जिले की कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर 19 दिन से माओवादियों के विरुद्ध निर्णायक अभियान जारी है। इस बीच सात मई को एक बार फिर माओवादियों की ओर से शांति वार्ता के लिए पत्र जारी किया गया। इसमें छह माह के लिए शांति की घोषणा की गई, पर अगले ही दिन माओवादी अपनी ही बात से मुकर गए। आठ मई को सुरक्षा बलों पर हमला कर दिया। माओवादी की तेलंगाना राज्य जोनल कमेटी के प्रवक्ता जगन ने पत्र में कहा है कि संगठन छह माह के लिए युद्धविराम की घोषणा कर रहा है।

तेलंगाना व छत्तीसगढ़ में 40 माओवादियों का आत्मसमर्पण

चौतरफा अभियान से घिरते जा रहे माओवादियों ने शुक्रवार को बड़ी संख्या में तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में आत्मसमर्पण किया है। 38 माओवादियों ने तेलंगाना के भद्रादी-कोठागुड़ेम जिले में समर्पण किया। सभी छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के जिड़पल्ली, पामेड़ क्षेत्र के हैं।

16 लाख के इनामी माओवादी दंपती का आत्मसमर्पण

वहीं छत्तीसगढ़ के कोंडागांव एसपी के समक्ष शुक्रवार को ही 16 लाख के इनामी माओवादी दंपती ने आत्मसमर्पण कर दिया। वे कोंडागांव, कांकेर व नारायणपुर के सीमावर्ती इलाके में सक्रिय थे। दोनों पर आठ-आठ लाख रुपये का इनाम घोषित था। माओवाद दंपती को पुलिस अधीक्षक ने प्रोत्साहन राशि के रूप में 50-50 हजार रुपये का चेक प्रदान किया।

  • Related Posts

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    बिलासपुर, बिलासपुर हाईकोर्ट ने आज लंबे समय से आबकारी घोटाले मामले में जेल में बंद पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा रायपुर महापौर रहे एजाज ढेबर के भाई और कारोबारी अनवर…

    SC; ‘मुआवजे में देरी पर एम्प्लॉयर को जेब से भरना होगा पैसा’ सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

    नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया है कि कर्मचारी प्रतिकर अधिनियम के तहत पेनल्टी की रकम एम्प्लॉयर को खुद चुकानी पड़ेगी, भले ही मुआवजा इंश्योरेंस से कवर हो। कोर्ट…

    You Missed

    BJP; लक्ष्मी वर्मा ने महिला आयोग सदस्य पद से दिया इस्तीफा, राज्य सरकार ने किया स्वीकार

    BJP; लक्ष्मी वर्मा ने महिला आयोग सदस्य पद से दिया इस्तीफा, राज्य सरकार ने किया स्वीकार

    LOK SABHA; लोकसभा के विशेषाधिकार समिति में बृजमोहन अग्रवाल सदस्य,रविशंकर सभापति

    LOK SABHA; लोकसभा के विशेषाधिकार समिति में बृजमोहन अग्रवाल सदस्य,रविशंकर सभापति

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत