EXPLOSION; केमिकल फैक्टरी में बड़ा धमाका, 10 लोगों की मौत, हवा में 100 मीटर उछल गए मजदूर

हैदराबाद, सोमवार को हैदराबाद में एक बड़ा हादसा हुआ जब पटंचेरुवु इलाके की एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया. शुरुआती जानकारी के अनुसार इस धमाके में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हैं. यह हादसा सिगाची केमिकल फैक्ट्री में हुआ, जहां रीएक्टर फटने के बाद आग लग गई. धमाके की चपेट में आकर 20 से अधिक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, वहीं कई अन्य लोगों के अब भी मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है.

शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, धमाका इतना जोरदार था कि कई मजदूर 100 मीटर तक हवा में उछलकर दूर जा गिरे. इस केमिकल फैक्ट्री की इमारत का एक हिस्सा पूरी तरह ढह गया है. घटना के बाद आग ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया, जिसे बुझाने के लिए कई दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं और राहत-बचाव कार्य जारी है.

घायलों को तुरंत स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कई की हालत नाजुक बताई जा रही है. प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है. विस्फोट के बाद फैक्ट्री के आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि आसपास के प्लांट्स को भी एहतियातन बंद कर दिया गया है. अभी तक किसी के जान जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है.

  • Related Posts

    CRIME; यूथ कांग्रेस नेता के घर के बाहर खड़ी कारों में बदमाशों ने लगाई भीषण आग, मचा हड़कंप

     रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब यूथ कांग्रेस नेता के घर के बाहर खड़ी दो कारों को अज्ञात बदमाशों ने आग के…

    PLANE CRASH; पैसे ले जा रहा विमान हाइवे पर क्रैश,15 की मौत, बिखरे नोट बटोरने के लिए दौड़ पड़े लोग

    ला पाज, बोलिविया की राजधानी ला पाज के निकट एल ऑल्टो शहर में शुक्रवार की शाम वायुसेना का एक विमान क्रैश हो गया, जिसमें करीब 15 लोगों की मौत हो…

    You Missed

    MAHANADI; महानदी जल विवाद को लेकर हीराकुद बांध में ट्रिब्यूनल टीम का अहम निरीक्षण, आपसी सहमति से समाधान की उम्मीद

    MAHANADI; महानदी जल विवाद को लेकर हीराकुद बांध में ट्रिब्यूनल टीम का अहम निरीक्षण, आपसी सहमति से समाधान की उम्मीद

    NAXALITE; नक्सलवाद और दृढ़ इक्छाशक्ति

    NAXALITE; नक्सलवाद और दृढ़ इक्छाशक्ति

    कॉमरेड वेंकटाचलम बोले- बैंक निजीकरण का विरोध 36 वर्षों से जारी, देश के बड़े घरानों का 6 लाख करोड़ रूपए का ऋण माफ हुआ

    कॉमरेड वेंकटाचलम बोले- बैंक निजीकरण का विरोध 36 वर्षों से जारी, देश के बड़े घरानों का 6 लाख करोड़ रूपए का ऋण माफ हुआ

    CPC; आठवें वेतन आयोग की मांग को लेकर कर्मचारी संघ ने सौंपा ज्ञापन

    CPC; आठवें वेतन आयोग की मांग को लेकर कर्मचारी संघ ने सौंपा ज्ञापन

    CONFERENCE; ‘मोर माटी, मोर मान’ की थीम पर राजधानी रायपुर में होगा भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

    CONFERENCE; ‘मोर माटी, मोर मान’ की थीम पर राजधानी रायपुर में होगा भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

    FRAUD; पशु चिकित्सा विभाग में एक करोड़ की गड़बड़ी, लेखा शाखा प्रभारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    FRAUD; पशु चिकित्सा विभाग में एक करोड़ की गड़बड़ी, लेखा शाखा प्रभारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज