CRIME;सहकारी समिति के पूर्व अध्यक्ष और पत्नी-बेटी के साथ मारपीट,11 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग, कुम्हारी सेवा सहकारी समिति के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा का अपहरण और मारपीट के मामले में कुम्हारी पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी आरोपियों ने मिलकर राजेन्द्र शर्मा और उनके परिवार के साथ मारपीट की थी। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

दरअसल कुम्हारी के कपसदा गांव के रहने वाले राजेन्द्र शर्मा अपने परिवार के साथ रायपुर से वापस घर जा रहे थे। अकोला गांव में सड़क पर रखे निर्माणधीन सामग्री से किनारे से कार को निकाल रहे थे, इस दौरान अचानक एक मवेशी कार के सामने आ गया और कार से टक्कर हो गई। इसी बात को लेकर अकोला गांव के दो लड़के आए और राजेन्द्र शर्मा की गाड़ी रोककर ठीक से गाड़ी चलाने नहीं आता कहकर गाली गलौच की।

राजेन्द्र शर्मा ने गाड़ी आगे बढ़ाई, लेकिन अकोला गांव के कुछ लड़कों ने पीछा किया और गांव के होटल चौक पर मोटर साइकिल कार के सामने लगाकर राजेन्द्र शर्मा को कार से बाहर निकालकर मारपीट की। वहीं उनकी पत्नी और बेटी के साथ भी मारपीट की। आरोपी यही नहीं रुके, राजेन्द्र को अपने बाइक में बैठाकर अपने साथ अकोला गांव ले जाकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया। गांव वाले बीच बचाव करने के लिए सामने आए।

इन लोगों की हुई गिरफ्तारी

पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी में जुटी थी। पुलिस ने इस मामले में अकोला गांव के कमल साहू, गौतम सेन, विक्की चक्रधारी, परशुराम साहू, बोधन लाल साहू, नारद निषाद, रामगोपाल निषाद, कैलाश साहू, उवेश साहू और राजकुमार नेताम को गिरफ्तार किया है।

  • Related Posts

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    बिलासपुर, बिलासपुर हाईकोर्ट ने आज लंबे समय से आबकारी घोटाले मामले में जेल में बंद पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा रायपुर महापौर रहे एजाज ढेबर के भाई और कारोबारी अनवर…

    SC; ‘मुआवजे में देरी पर एम्प्लॉयर को जेब से भरना होगा पैसा’ सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

    नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया है कि कर्मचारी प्रतिकर अधिनियम के तहत पेनल्टी की रकम एम्प्लॉयर को खुद चुकानी पड़ेगी, भले ही मुआवजा इंश्योरेंस से कवर हो। कोर्ट…

    You Missed

    BJP; लक्ष्मी वर्मा ने महिला आयोग सदस्य पद से दिया इस्तीफा, राज्य सरकार ने किया स्वीकार

    BJP; लक्ष्मी वर्मा ने महिला आयोग सदस्य पद से दिया इस्तीफा, राज्य सरकार ने किया स्वीकार

    LOK SABHA; लोकसभा के विशेषाधिकार समिति में बृजमोहन अग्रवाल सदस्य,रविशंकर सभापति

    LOK SABHA; लोकसभा के विशेषाधिकार समिति में बृजमोहन अग्रवाल सदस्य,रविशंकर सभापति

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत