CG; छत्तीसगढ़ के ‘शिमला’ मैनपाट में बनेगा सुविधायुक्त पर्यटन एवं आवासीय परिसर,केरल की तर्ज पर आधुनिक वेलनेस सेंटर

12 एकड़ भूमि अटल विहार योजना के लिए छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल को आबंटित

रायपुर, छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शुमार एवं ‘शिमला ऑफ छत्तीसगढ़’ के नाम से विख्यात मैनपाट में पर्यटन एवं आवासीय सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। मैनपाट क्षेत्र में सर्वसुविधायुक्त, बहुउपयोगी पर्यटन एवं आवासीय परिसर के निर्माण से न केवल पर्यटकों को बेहतर ठहराव सुविधाएं उपलब्ध होंगी, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास को भी नई गति मिलेगी। कलेक्टर, सरगुजा द्वारा मैनपाट क्षेत्र में 12 एकड़ भूमि अटल विहार योजना के लिए छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल को आबंटित की गई है। इस भूमि पर प्राकृतिक परिवेश के अनुरूप आधुनिक पर्यटन एवं आवासीय परिसर का निर्माण किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव ने जानकारी देते हुए बताया कि यह परियोजना शीघ्र प्रारंभ की जाएगी। इसका उद्देश्य मैनपाट आने वाले पर्यटकों को गुणवत्तापूर्ण आवास, आधुनिक सुविधाएं एवं सुव्यवस्थित ठहराव व्यवस्था उपलब्ध कराना है, जिससे पर्यटन गतिविधियों को सुदृढ़ किया जा सके। श्री सिंह देव ने बताया कि प्रस्तावित परिसर में केरल की तर्ज पर आधुनिक वेलनेस सेंटर विकसित किया जाएगा, जहां पंचकर्म चिकित्सा, हर्बल स्पा एवं आयुष आधारित सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके साथ ही पर्यटकों की सुविधा के लिए 24×7 क्लब हाउस, मिलेट्स कैफे, जिम, स्विमिंग पूल, किड्स प्ले एरिया, स्टीम बाथ एवं एंटरटेनमेंट ज़ोन जैसी आधुनिक सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए ट्री हाउस एवं कॉटेज का निर्माण किया जाएगा, जिससे पर्यटक मैनपाट की स्थानीय संस्कृति, परंपरा एवं जनजीवन का प्रत्यक्ष अनुभव कर सकेंगे।

इस परियोजना से मैनपाट क्षेत्र में पर्यटन को उल्लेखनीय बढ़ावा मिलेगा, साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। किफायती एवं गुणवत्तापूर्ण आवासीय सुविधाओं के विकास से पर्यटकों का ठहराव अवधि बढ़ेगी, जिससे हॉस्पिटैलिटी सेक्टर एवं स्थानीय उद्यमिता को मजबूती प्राप्त होगी।

  • Related Posts

    RAILWAY; दुर्गा पूजा के लिए छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़ से शालीमार जाने की सुविधा

    0 इतवारी–शालीमार के मध्य 3-3 फेरे चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन रायपुर, दुर्गा पूजा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा…

    TOURISM; चेन्दरू’ राज्य ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर, मिलेगा एक लाख रुपये का पुरस्कार

    रायपुर , छत्तीसगढ़ के ग्रामीण पर्यटन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को प्रोत्साहित करने के लिए छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा ‘चेन्दरू राज्य ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार-2026’…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा