DRUGS; तेलंगाना में ड्रग्स फैक्ट्री का भंड़ाफोड़, 12 हजार करोड़ की मेफेड्रोन जब्त, विदेशी नागरिक समेत 12 लोग गिरफ्तार

नई दिल्ली, मीरा-भयंदर, वसई-विरार पुलिस के एंटी-नारकोटिक्स सेल और अपराध शाखा ने तेलंगाना में एक केमिकल मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री के नाम पर चल रहे बड़े कार्टेल का भंडाफोड़ किया है। यह फैक्ट्री हैदराबाद के पास चेरलापल्ली औद्योगिक क्षेत्र में स्थित थी।

वाघदेवी लैब्स नाम से संचालित यह फैक्ट्री बाहर से देखने पर वैध लगती थी, लेकिन कथित तौर पर यहां बड़े पैमाने पर नशीले पदार्थों का उत्पादन किया जा रहा था। छापे के बाद 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें एक विदेशी नागरिक भी शामिल है। वहीं 12 हजार करोड़ रुपये की एमडी ड्रग्स भी जब्त की गई है।

बीते कुछ वर्ष की सबसे बड़ी रेड

एमडी का पूरा नाम मेफेड्रोन है। इसे म्याऊ म्याऊ, मेफ, एम-कैट या मियाऊ के नाम से भी जाना जाता है। यह एम्फैटेमिन दवाओं के ग्रुप में शामिल है, जिसमें स्पीड और बहुत ज्यादा खुशी का अनुभव होता है। नशीले पदार्थों की जब्ती के संबंध में यह बीते कुछ वर्षों की सबसे बड़ी रेड मानी जा रही है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ‘फैक्ट्री की जड़ तक पहुंचने के लिए हमने पहले गिरोह में अपने लोगों की घुसपैठ कराई। कई हफ्तों की जोखिम भरी कोशिश के बाद हम गिरोह का भंडाफोड़ करने में कामयाब रहे।’ बता दें पुलिस ने इस गिरोह के 5 लोगों को मुम्बई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इस सदस्यों के साथ पुलिस फैक्ट्री तक पहुंची।

छापे में पुलिस ने अत्याधुनिक रासायनिक उपकरण, ड्रग प्रोडक्शन यूनिट और लगभग 32,000 लीटर प्रीकर्सर केमिकल सहित कच्चे माल का एक बड़ा जखीरा ज़ब्त किया। इस ड्रग्स को महाराष्ट्र और दूसरे राज्यों में सप्लाई किया जाता था। अब फैक्ट्री को सील कर दिया गया है।

  • Related Posts

    ACCIDENT; बालोद सड़क हादसे में मरने वालों की सांख्या 6 हुई , 7 गंभीर घायल रायपुर रेफर, ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर

    दुर्ग, बालोद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है। हादसे में घायल एक और व्यक्ति ने धमतरी…

    CRIME; बाल मजदूरी और मानव तस्करी का संगठित खेल बेनकाब, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में 10 ठिकानों पर छापेमारी

    महासमुंद, मानव तस्करी और श्रमिकों के अवैध परिवहन से जुड़े संगठित नेटवर्क के खिलाफ महासमुंद पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई की। पुलिस ने छत्तीसगढ़ और ओडिशा में करीब 10 ठिकानों…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर