FLIGHT; अब आसमान में उड़ते नजर आएंगे इलेक्ट्रिक जहाज, न आवाज करता है और न ही जेब खाली

*₹700 में 130 किलोमीटर का सफर

नई दिल्ली,  इलेक्ट्रिक स्‍कूटर और कार पूरी दुनिया की सड़कों पर खूब दौड़ रहे हैं. आने वाले समय में आसमान में भी आपको इलेक्ट्रिक जहाज उड़ते नजर आएंगे. इसकी शुरुआत भी चुकी है. अमेरिका की बीटा टेक्नोलॉजीज द्वारा बनाए इलेक्ट्रिक विमान Alia CX300 ने अपनी पहली उड़ान सफलतापूर्वक पूरी कर ली है. इस विमान ने आधे घंटे में 130 किलोमीटर का सफर तय किया. खास बात यह है कि चार यात्रियों को लेकर उड़े इस विमान को चार्ज करने में कुल 700 रुपये ही खर्च हुए. यदि यही दूरी हेलीकॉप्टर से तय की जाती, तो इसमें ₹13,000 ($160) से अधिक का ईंधन खर्च आता. एक बार फुल चार्ज होने पर Alia CX300 463 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है.

फ़ाक्स न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, इस महीने की शुरुआत में Alia CX300 ने अमेरिका के ईस्ट हैम्पटन से न्यूयॉर्क जॉन एफ केनेडी हवाई अड्डे के‍ लिए उड़ान भरी. इस इलेक्ट्रिक विमान में चार पैसेंजर सवार थे. बीटा टेक्नोलॉजीज के संस्थापक और सीईओ काइल क्लार्क  का कहना है कि यह 100 फीसदी इलेक्ट्रिक एयरक्राफ्ट है, जिसने पहली बार यात्रियों के साथ उड़ान भरी है. विमान को चार्ज कर उड़ाने की कुल लागत केवल $8 आई. इस तरह ईंधन खर्च के मामले में यह पारंपरिक विमानों की तुलना में बहुत सस्‍ता पड़ता है.

बिना आवाज किए भरता है उड़ान

Alia CX300 इलेक्ट्रिक एयरक्रॉफ्ट की एक खासियत यह भी है कि यह आवाज भी नहीं करता. क्योंकि इसमें न तो पारंपरिक इंजन है और न ही भारी प्रोपेलर. विमान के अंदर बिल्‍कुल शांति रहती है और यात्री आपस में मजे से वार्तालाप कर सकते हैं. कंपनी का मानना है कि इसी तरह की विशेषताओं के चलते इलेक्ट्रिक हवाई यात्रा आम लोगों के बीच लोकप्रिय हो सकती है.

463 किलोमीटर रेंज

Alia CX300 एयरक्रॉफ्ट को साल 2025 के अंत तक फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) से सर्टिफिकेट मिल सकता है. एक बार चार्ज करने पर यह विमान 250 नॉटिकल मील (लगभग 463 किमी) तक उड़ सकता है. ऐसे में यह छोटे शहरों और उपनगरों के बीच की उड़ानों के लिए आदर्श विकल्प बनता है. बीटा टेक्नोलॉजीज की स्थापना वर्ष 2017 में हुई थी. कुछ समय पहले ही कंपनी ने इलेक्ट्रिक विमानों के निर्माण और व्यावसायिक इस्‍तेमाल के लिए $318 मिलियन की फंडिंग जुटाई थी.

  • Related Posts

    ACCIDENT; लौह अयस्क ले जा रहा मालवाहक जहाज ‘एमवी ओशन विनर’ डूबा, 22 क्रू मेंबर लापता

    पोर्ट ब्लेयर/पारादीप, बंगाल की खाड़ी में एक भीषण समुद्री हादसा सामने आया है। ओडिशा के पारादीप बंदरगाह से लौह अयस्क (Iron Ore) लादकर चीन की ओर बढ़ रहा पनामा ध्वज वाला…

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफॉर्म उन्नयन, आज से कुछ ट्रेने चलेंगी परिवर्तित मार्ग से मालतीपाटपुर

    रायपुर, ईस्ट कोस्ट रेलवे के खुर्दा रोड मंडल के पुरी स्टेशन पर प्लेटफॉर्म संख्या 5 एवं 6 के उन्नयन कार्य के कारण 25 अगस्त 2026 से 20 अक्टूबर 2026 तक…

    You Missed

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….